फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'Ban on S Sreesanth, Ankeet Chavan And Ajit Chandila to Stay'

श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध नहीं हटाएगा बीसीसीआई

Wed, 29 Jul 2015 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Jul 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
'Ban on S Sreesanth, Ankeet Chavan And Ajit Chandila to Stay'

भले ही दिल्ली की एक अदालत ने आईपीएल के छठे संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में क्रिकेटरों को आरोपमुक्त कर दिया हो बावजूद इसके भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को साफ कर दिया कि वह तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत और स्पिनर अंकित चव्हाण पर से आजीवन प्रतिबंध हटाने पर पुनर्विचार नहीं करेगा।

विज्ञापन


दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने पिछले सप्ताह श्रीसंत, चव्हाण और अजीत चंदीला सहित 36 आरोपियों को आईपीएल छह में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में आरोपमुक्त कर दिया था।
विज्ञापन


कोर्ट द्वारा आरोपियों को बरी किए जाने के तुरंत बाद बीसीसीआई ने क्रिकेटरों के ऊपर जारी प्रतिबंध हटाने से मना कर दिया था। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि श्रीसंत को फिर से खेलने की अनुमति दी जाए लेकिन बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा है कि दोनों क्रिकेटरों पर लगे आजीवन प्रतिबंध पर पुनर्विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर ने बुधवार को कहा, "बीसीसीआई की अनुशासन समिति द्वारा लगाया गया प्रतिबंध जारी रहेगा। अनुशासनात्मक कार्रवाई अलग होती है और आपराधी कार्रवाई अलग होती हैं। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई जो अनुशासत्मक और भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की रिपोर्ट के आधार पर थी लिहाजा इनपर प्रतिबंध लागू रहेगा। उपरोक्त खिलाड़ियों को जांच के दौरान जेल में समय बिताना पड़ा था। बीसीसीआई ने श्रीसंत और चव्हाण पर आजीवन प्रतिबंध लगाया है जबकि चंदीला की सुनवाई अब भी चल रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed