{"_id":"d31f1028-1f68-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"balaji-will-captain-of-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी संभालेंगे तमिलनाडु की कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बालाजी संभालेंगे तमिलनाडु की कप्तानी
चेन्नई/एजेंसी
Updated Fri, 26 Oct 2012 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यम तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु टीम की कप्तानी संभालेंगे। तमिलनाडु क्रिकेट संघ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बालाजी मेजबान ओडिशा के खिलाफ कटक में दो से पांच नवंबर तक खेले जाने वाली रणजी ट्रॉफी के ग्रुप 'बी' के पहले मुकाबले में 16 सदस्यीय तमिलनाडु की कप्तानी करेंगे। इसके अलावा टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन भी इस मैच में खेलेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले सत्र में तमिलनाडु की टीम रणजी ट्रॉफी में उपविजेता रही थी।
विज्ञापन
तमिलनाडु टीमः लक्ष्मीपति बालाजी (कप्तान), केबी अरुण कार्तिक, मुरली विजय, अभिनव मुकुद, एस बद्रीनाथ, दिनेश कार्तिक, आर प्रसन्ना, श्रीके वासुदेव दास, बी अपराजित, आर अश्विन, आर औशिक श्रीनिवास, वी यो महेश, जे कौशिक, एम मोहम्मद, एम अश्विन और आर रोहिते।
विज्ञापन
प्रमुख कोचः वीबी चंद्रशेखर, डी जे गोकुलकृष्णन।
गेंदबाजी कोचः एम संजय।
क्षेत्ररक्षण कोचः एम मनोज कुमार।