फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam stepped down Pakistan white-ball teams captain after Gary Kirsten criticism in T20 World Cup report

Babar Azam: गैरी कस्टर्न के कारण बाबर आजम ने छोड़ी सीमित ओवरों की कमान? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानें

Thu, 03 Oct 2024 07:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Oct 2024 07:18 PM IST
सार

सूत्र ने कहा कि बाबर ने बोर्ड अधिकारियों के इस बात को लेकर निराशा जताई कि पीसीबी ने उनके पिछले प्रदर्शन और परिणामों पर विचार नहीं किया। बोर्ड ने उन पर जरूरी विश्वास और भरोसा भी नहीं दिखाया।

विज्ञापन
Babar Azam stepped down Pakistan white-ball teams captain after Gary Kirsten criticism in T20 World Cup report
गैरी कर्स्टन और बाबर आजम - फोटो : Cricket South Africa/ICC

विस्तार

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। बाबर ने अचानक ही बुधवार को सोशल मीडिया के जरिये इसकी घोषणा की थी जिससे सभी हैरान रह गए थे। हालांकि, करीबी सूत्रों का कहना है कि बाबर के इस फैसले का कारण काफी हद तक मुख्य कोच गैरी कस्टर्न की रिपोर्ट भी है। कस्टर्न ने यह रिपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सौंपी थी। 
विज्ञापन

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर का कप्तानी से मोहभंग हो गया था। टीम के एक करीबी सूत्र ने कहा, बाबर कर्स्टन और यहां तक कि सहायक कोच अजहर महमूद की टिप्पणियों और सिफारिशों से खुश नहीं थे और उन्हें लगा कि टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए केवल उन्हें दोषी ठहराया गया है। कर्स्टन की रिपोर्ट के कुछ हिस्सों के सार्वजनिक होने के बाद बाबर ने क्रिकेट बोर्ड को संकेत दिया था कि उन्हें कप्तान बने रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र ने कहा कि बाबर ने बोर्ड अधिकारियों के इस बात को लेकर निराशा जताई कि पीसीबी ने उनके पिछले प्रदर्शन और परिणामों पर विचार नहीं किया। बोर्ड ने उन पर जरूरी विश्वास और भरोसा भी नहीं दिखाया। सूत्रों के मुताबिक कर्स्टन ने बोर्ड को अपनी रिपोर्ट में ड्रेसिंग रूम के माहौल के साथ-साथ इंग्लैंड और टी20 कप विश्व कप में कुछ खिलाड़ियों के व्यवहार और असहयोग पर भी चर्चा की थी। 
विज्ञापन

बाबर के दबाव झेलने की क्षमता से प्रभावित नहीं थे कस्टर्न 
सूत्र की मानें तो हद तब हो गई जब पीसीबी ने उन्हें वनडे कप्तान बनाने की घोषणा नहीं की, जबकि विश्व कप से पहले टी20 का कप्तान नियुक्त किया। कर्स्टन कप्तान के तौर पर बाबर के दबाव झेलने की क्षमता से बहुत प्रभावित नहीं है। उनके मुताबिक पिछले साल से मानसिक तनाव और आलोचना के बाद एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में टीम में उनकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है।

अगले कप्तान को लेकर जल्दी में नहीं पीसीबी 
पीसीबी सफेद गेंद प्रारूप में कप्तान के नाम की घोषणा करने की जल्दी में नहीं है। उसने चयनकर्ता असद शफीक और चयन समिति के कुछ सदस्यों से गहन विचार विमर्श करने के बाद नाम की सिफारिश करने को कहा है। सूत्र ने कहा, पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह चयन समिति द्वारा सभी आधिकारिक चर्चाओं की जानकारी चाहते हैं। इसमें टीम के दोनों विदेशी मुख्य कोच का भी मत शामिल होगा। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और कप्तान नियुक्ति करने का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed