फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam Private Chat Leaked On Pakistan TV on PCB Zaka Ashraf, Social Media; Waqar Younis angry WC 2023

WC: टीवी पर बाबर आजम की निजी चैट लीक, वकार यूनिस समेत पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तानी मीडिया को लगाई लताड़

Mon, 30 Oct 2023 04:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 Oct 2023 04:01 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर अटकलों के बीच वकार बाबर के कथित 'निजी चैट' को सार्वजनिक होते देख खुश नहीं हैं। जानें उस वायरल चैट में ऐसा क्या लिखा हुआ है...

विज्ञापन
Babar Azam Private Chat  Leaked On Pakistan TV on PCB Zaka Ashraf, Social Media; Waqar Younis angry WC 2023
वकार यूनिस ने बाबर का पक्ष लिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम विश्व कप 2023 में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन के कारण निशाने पर हैं। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जगह बनाने की संभावनाएं अधर में लटक गई हैं और कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि बाबर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख जका अशरफ के बीच रिश्तों में खटास आ गई है। ऐसी रिपोर्ट हैं कि अशरफ बाबर के फोन कॉल का भी जवाब नहीं दे रहे हैं। पाकिस्तान के एक टीवी चैनल ने एक शो में बाबर के साथ कथित व्हाट्सएप चैट साझा की। बाबर के साथ चैट लीक करने पर पाकिस्तान के महान क्रिकेटर वकार यूनिस ने टीवी पर व्यक्तिगत चैट लीक करने वालों की सोशल मीडिया पर आलोचना की है।
विज्ञापन

वकार मीडिया के इस रवैये से खुश नहीं

ऐसी अटकलें हैं कि बाबर की कप्तानी सवालों के घेरे में है और पीसीबी इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या पाकिस्तान के विश्व कप अभियान के अंत के बाद कप्तान को बदलने की जरूरत है या नहीं। सोशल मीडिया पर अटकलों के बीच वकार बाबर के कथित 'निजी चैट' को सार्वजनिक होते देख खुश नहीं हैं। पाकिस्तानी चैनल द्वारा दिखाया गया चैट इस प्रकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैट में क्या है?

Babar Azam Private Chat  Leaked On Pakistan TV on PCB Zaka Ashraf, Social Media; Waqar Younis angry WC 2023
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी रिपोर्टर (जिसका नाम सलमान है): बाबर, टीवी और सोशल मीडिया पर यह खबर चल रही है कि आप चेयरमैन को फोन कर रहे हैं और वह जवाब नहीं दे रहे हैं। क्या आपने उन्हें हाल ही में फोन किया है? रिसीवर, जिसे 'बाबर आजम न्यू' के नाम से सेव किया गया था, ने जवाब दिया- सलाम सलमान भाई। मैं ने तो सर को कई कॉल नहीं की। इस पर सलमान ओके थैंक्स लिखता है।
विज्ञापन

वकार ने की आलोचना

इसके बाद वकार ने एक्स पर पोस्ट कर पाकिस्तानी मीडिया चैनलों को लताड़ लगाई है। उन्होंने लिखा- आपलोग ये क्या करने की कोशिश कर रहे हैं? यह हरकत बहुत ही घटिया है!! खुश हो गए आप लोग? कृपया बाबर आजम को अकेला छोड़ दें। वह पाकिस्तान क्रिकेट की संपत्ति हैं। साथ ही वकार ने पीसीबी और उस न्यूज चैनल और चैनल के मालिक सलमान आरी को भी टैग किया है। वीडियो को जब चैनल पर दिखाया गया तो वहां पाकिस्तान के पूर्व ओपनर अजहर अली भी मौजूद थे। उन्होंने तुरंत मीडिया वालों से सवाल पूछा कि ये मैसेज चैनलों को आने से पहले और दिखाने से पहले क्या बाबर आजम से इजाजत ली गई? यहां टीवी पर चलाने से पहले भी बाबर से पूछना चाहिए था।

Latest and Breaking News on NDTV

पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल

अपने छह में से चार मैच पहले ही हार चुके पाकिस्तान का विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करना बेहद मुश्किल है। इसके लिए उन्हें अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे। साथ ही अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। बाबर आजम और उनके खिलाड़ियों को पिछले कुछ हफ्तों में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है, उनके कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने भी कप्तान को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed