PSL: 'यहां ढिंढोरा नहीं पीटूंगा', पत्रकार के सवाल पर भड़के बाबर आजम; पाकिस्तान क्रिकेट के हालात पर कही ये बात
पीएसएल 2025 में बाबर आजम पेशावर जाल्मी के लिए खेलते नजर आएंगे। सोमवार (14 अप्रैल) को यह टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएसएल 2025 में बाबर आजम पेशावर जाल्मी के लिए खेलते नजर आएंगे। सोमवार (14 अप्रैल) को यह टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इससे पहले कप्तानों के फोटो सेशन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है, जिसमें बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट के हालातों पर चर्चा करने से बच रहे हैं। पत्रकार ने पूछा- मौजुदा टीम का प्रदर्शन जो चल रहा है, किस दिन आप कुछ बोलेंगे? जिस दिन पूरी टीम खत्म हो जाएगी, तब आप बोलेंगे, क्या हो रहा है, पाकिस्तान टीम में क्या नहीं हो रहा है?
Question: Will you speak on the current performance when the team is finished?
— junaiz (@dhillow_) April 10, 2025
Babar Azam: I speak when I need to. Main yahan a kar dheendora nahi peetunga pic.twitter.com/sH8VZm7UiX
वनडे विश्व कप 2023, टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भी पाकिस्तान का बुरा हाल हुआ। न्यूजीलैंड के दौरे पर गई पाकिस्तान टीम को टी20 सीरीज में 4-1 से हार का सामना करने के बाद अब वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।
चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान था, लेकिन भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था। फाइनल सहित भारत के सभी मुकाबले दुबई में कराए गए थे। पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा था और उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में खिताब के बचाव के इरादे से उतरी थी।