फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni CSK Captain Returns After Ruturaj Gaikwad Injury Ruled out News in Hindi

IPL 2025: धोनी बने चेन्नई के कप्तान, ऋतुराज चोट के कारण आईपीएल से बाहर; सुपरकिंग्स पहले भी उठा चुकी ऐसा कदम

Thu, 10 Apr 2025 06:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 10 Apr 2025 06:16 PM IST
सार

MS Dhoni CSK Captain Again : कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की। उन्होंने बताया कि स्टार बल्लेबाज की जगह धोनी अब टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
MS Dhoni CSK Captain Returns After Ruturaj Gaikwad Injury Ruled out News in Hindi
धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मुकाबले से पहले तगड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वह अब गायकवाड़ की जगह आगामी मैचों में टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'धोनी में इंटेंट की कमी नहीं...', चेन्नई सुपर किंग्स की खराब हालत पर उथप्पा का बयान, जानें क्या कहा
विज्ञापन

धोनी बने चेन्नई के कप्तान
चेन्नई अपना अगला मैच कोलकाता के खिलाफ शुक्रवार को खेलेगी। इस मुकाबले से पहले सीएसके को तगड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने की। उन्होंने बताया कि स्टार बल्लेबाज की जगह धोनी अब टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

पहले भी बीच सत्र में कप्तान बदल चुकी सीएसके
चेन्नई सुपर किंग्स ने बीच सत्र में कप्तान बदलकर सभी को चौंका दिया है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सीएसके ने टीम की कमान किसी अन्य को सौंपी है। इससे पहले टीम ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से ठीक पहले ऋतुराज को कप्तान बनाया था। धोनी और गायकवाड़ के अलावा सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा टीम की कमान संभाल चुके हैं। रैना धोनी की गैरमौजूदगी में कमान संभाल रहे थे, जबकि जडेजा को आईपीएल 2022 में टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले पूरी तरह से नया कप्तान बनाया गया था। हालांकि, टीम का प्रदर्शन उस सीजन बेहद खराब रहा था और आधे सीजन के बाद धोनी ने कप्तानी वापस ले ली थी और 2023 में अपनी कप्तानी में टीम को पांचवीं बार खिताब दिलाया था। 

लगातार चार मैच हार चुकी चेन्नई
मौजूदा सत्र में पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अबतक खेले पांच मैचों में उन्हें चार बार मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने सिर्फ सत्र के शुरुआती मुकाबले में मुंबई को मात दी थी। फिलहाल टीम दो अंक और -0.889 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। धोनी ने 226 मैचों में कप्तानी की और 133 में सीएसके को जीत दिलाई। वह कप्तानी करते हुए 100 से ज्यादा आईपीएल मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उनके बाद रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 158 मुकाबलों में टीम का नेतृत्व किया है और 87 में जीत दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed