फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam century against New Zealand, leave behind Hashim Amla, Virat Kohli to fastest 5000 runs in ODI

PAK vs NZ: बाबर आजम ने कीवियों के खिलाफ जड़ा शतक, इस मामले में अमला-कोहली को पीछे छोड़ नंबर-वन बल्लेबाज बने

Sat, 06 May 2023 11:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 06 May 2023 11:25 AM IST
सार

पाकिस्तान ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 334 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 43.4 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने सीरीज में 4-0 की बढ़त ले ली है।

विज्ञापन
Babar Azam century against New Zealand, leave behind Hashim Amla, Virat Kohli to fastest 5000 runs in ODI
बाबर सईद अनवर के रिकॉर्ड से दो शतक दूर हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। शुक्रवार को खेले गए सीरीज के चौथे वनडे में बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 102 रन से हरा दिया। कप्तान बाबर ही पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे। उन्होंने वनडे करियर का 18वां शतक जड़ा। बाबर ने 117 गेंदों में 10 चौके की मदद से 107 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 334 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 43.4 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने सीरीज में 4-0 की बढ़त ले ली है। सीरीज का आखिरी मैच कराची में सात मई से खेला जाएगा।
विज्ञापन

बाबर के नाम वनडे में सबसे तेज 5000 रन

बाबर ने शतक के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह वनडे में पारियों के हिसाब से सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने 97 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। इस मामले में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनर हाशिम अमला हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स और भारत के विराट कोहली हैं। दोनों ने 114-114 पारियों में ऐसा किया था। हालांकि, डेब्यू के बाद से समय लेने के मामले में कोहली सबसे तेज हैं। कोहली को वनडे में 5000 रन पूरे करने में पांच साल और 95 दिन का समय लगा था। वहीं, बाबर को सात साल और 339 दिन का समय लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Babar Azam century against New Zealand, leave behind Hashim Amla, Virat Kohli to fastest 5000 runs in ODI
बाबर आजम - फोटो : अमर उजाला
बाबर ने अब तक 99 वनडे में 5088 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं बाबर पाकिस्तान की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सईद अनवर से बस दो शतक पीछे हैं। अनवर ने 20 शतक लगाए थे। दो शतक लगाते ही बाबर उनकी बराबरी कर लेंगे। तीसरे नंबर पर 15 शतक के साथ मोहम्मद यूसुफ और चौथे नंबर पर 11 शतक के साथ मोहम्मद हफीज हैं।

पाकिस्तान की टीम वनडे में नंबर वन बनी
न्यूजीलैंड पर चौथे वनडे में जीत के साथ पाकिस्तान की टीम पहली बार वनडे में नंबर वन टीम बन गई। मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 334 रन बनाए। फखर जमान ने 14 रन, शान मसूद 44 रन, मोहम्मद रिजवान 24 रन, इफ्तिखार अहमद 28 रन बनाकर आउट हुए। बाबर ने 107 रन और अघा सलमान ने 58 रन की पारी खेली। मोहम्मद हारिस 17 रन और शाहीन अफरीदी 23 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, बेन लिस्टर और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन

335 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत खराब रही।  विल यंग 15 रन, टॉम ब्लंडेल 23 रन, डेरिल मिचेल 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान टॉम लाथम और मार्क चैपमैन ने चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी निभाई। लाथम 60 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए। वहीं, चैपमैन ने 33 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स नीशम 11 रन, कोल मैकॉनची आठ रन, ईशा सोढ़ी नौ रन, मैट हेनरी पांच रन और ब्लेयर टिकनर छह रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से उसामा मीर ने चार और मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन विकेट लिए। हारिस रऊफ ने दो विकेट झटके। वहीं, शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला। 

पाकिस्तान वनडे सीरीज में 4-0 से आगे
पाकिस्तान ने पहला वनडे पांच  विकेट, दूसरा वनडे सात विकेट और तीसरा वनडे 26 रन से जीता था। इससे पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबर रही थी। पहले टी20 में पाकिस्तान ने कीवियों को 88 रन और दूसरे टी20 में 38 रन से हराया था। तीसरा टी20 न्यूजीलैंड ने चार रन से अपने नाम किया था। चौथा टी20 बारिश की वजह से धुल गया था। पांचवां और आखिरी टी20 न्यूजीलैंड ने छह विकेट से अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed