फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Babar Azam as drinks boy; Iceland Cricket selects Pakistan all-time ODI team; Shoaib Akhtar absent, Rizwan

Babar Azam: आइसलैंड क्रिकेट ने चुनी पाकिस्तान की ऑलटाइम बेस्ट ODI टीम, बाबर-हफीज और मलिक को बनाया ड्रिंक्स बॉय

Mon, 09 Jan 2023 05:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Jan 2023 05:13 PM IST
सार

आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान के ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग-11 पर पोस्ट किया। यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम का मजाक उड़ाया गया है, जबकि शोएब अख्तर टीम में नहीं हैं।

विज्ञापन
Babar Azam as drinks boy; Iceland Cricket selects Pakistan all-time ODI team; Shoaib Akhtar absent, Rizwan
बाबर आजम और शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आइसलैंड क्रिकेट, सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्डों द्वारा लिए जाने वाले महत्वपूर्ण फैसलों के दौरान मजाकिया ट्वीट्स पोस्ट करने लिए जाना जाता है। उनमें से कुछ ह्यूमर वाले नोट्स होते हैं, जबकि अन्य हार्ड-हिटिंग पोस्ट हैं। इस बार आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान के ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग-11 पर पोस्ट किया। यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान बाबर आजम का मजाक उड़ाया गया है, जबकि शोएब अख्तर टीम में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसलैंड क्रिकेट ने 1992 के विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान को सईद अनवर और जहीर अब्बास के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना है। वहीं, वसीम अकरम और वकार यूनिस की महान फास्ट बॉलिंग जोड़ी को भी टीम में शामिल किया। आइसलैंड क्रिकेट ने लिखा- आज हम अपनी सभी समय की पाकिस्तानी वनडे टीम की घोषणा करते हैं। इनमें सईद अनवर, जहीर अब्बास, इंजमाम उल हक, जावेद मियांदाद, मोहम्मद यूसुफ, इमरान खान (कप्तान), शाहिद अफरीदी, मोईन खान (विकेटकीपर), वसीम अकरम, वकार यूनुस, सकलेन मुश्ताक शामिल हैं। ड्रिंक्स बॉय- बाबर आजम, मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक हैं।

I knew Malik won't be respected, told him to take retirement together -  Hafeez

ट्वीट के कुछ देर बाद फैंस ने इस पोस्ट को वायरल कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- क्या आपने मोहम्मद रिजवान को ड्रिंक्स बॉयज में मिस किया? आइसलैंड क्रिकेट ने जवाब दिया- वह राशिद लतीफ के साथ ड्रिंक्स बॉय के तौर पर रिजर्व में हैं। बाबर फिलहाल काफी विवादों में हैं, क्योंकि उनकी टीम अपने घरेलू मैदान पर पिछले आठ में से एक भी टेस्ट नहीं जीत पाई है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के रेस से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed