{"_id":"b0b2b4783e88cd599cf8cfcacc7341d5","slug":"azhar-slams-double-ton-bangladesh-struggle-in-2nd-test-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहजर का दोहरा शतक, बांग्लादेश की पारी लड़खड़ाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अहजर का दोहरा शतक, बांग्लादेश की पारी लड़खड़ाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 May 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
लगातार 5 मैचों में एक भी जीत नहीं मिलने के बाद पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश पर अपना शिकंजा कस लिया है।
विज्ञापन
2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान बांग्लादेश 5 विकेट पर 107 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। मेजबान टीम अब भी 450 रन से पीछे है और उसके पास सिर्फ 5 विकेट ही
शेष हैं।
दूसरे दिन स्टंप्स तक शाकिब अल हसन 14 रन पर नाबाद हैं। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज जुनैद खान और यासिर साह ने दो-दो विकेट झटके। पहला टेस्ट दोनों के बीच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
विज्ञापन
इससे पहले अजहर अली (226 रन) के पहले दोहरे शतक और असद शफिक के 107 रन की बदौलत पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 557 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। पाक के वनडे कप्तान अजहर और असद ने पांचवें विकेट के लिए 207 रनों की दोहरी शतकीय साझेदारी की।
विज्ञापन
पहले दिन अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान ने 148 रन की पारी खेली। पहली पारी में पाक की ओर से कुल 3 शतक लगे।