{"_id":"62f9bf27e1c3f42b07670e16","slug":"azadi-ka-amrit-mahotsav-evolution-of-sports-in-india-post-independence-neeraj-dhoni-pv-sindhu-mirabai-nikhat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azadi Ka Amrit Mahotsav: ध्यानचंद के 'जादू' से CWG में भारत के 'दबदबे' तक, देश में ऐसे बदली खेल की तस्वीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Azadi Ka Amrit Mahotsav: ध्यानचंद के 'जादू' से CWG में भारत के 'दबदबे' तक, देश में ऐसे बदली खेल की तस्वीर
Mon, 15 Aug 2022 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 15 Aug 2022 09:08 AM IST
सार
आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं और इन वर्षों में भारत ने खूब तरक्की की। खेल की दुनिया में भी भारत ने खूब नाम कमाया। ओलंपिक में हॉकी में स्वर्ण पदक के साथ-साथ भारत ने क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती और वेटलिफ्टिंग समेत तमाम खेलों में भारत का दबदबा कायम किया है।
विज्ञापन
खेलों में भारत का दबदबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। 15 अगस्त 1947 को जब पहली बार लालकिले की प्राचीर पर झंडा फहराया गया था तो शायद ही किसी ने सोचा था कि आने वाले समय में भारत की तस्वीर इतनी बदल जाएगी। आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं और इन वर्षों में भारत ने खूब तरक्की की। खेल की दुनिया में भी भारत ने खूब नाम कमाया। ओलंपिक में हॉकी में स्वर्ण पदक के साथ-साथ भारत ने क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कुश्ती और वेटलिफ्टिंग समेत तमाम खेलों में भारत का दबदबा कायम किया है। आइए ऐसे में जानते हैं कि आजादी के इन 76 वर्षों में देश में खेल की तस्वीर कैसे बदली है?
विज्ञापन
बर्लिन ओलंपिक में भारत के मेजर ध्यानचंद
- फोटो : अमर उजाला
हॉकी के जादूगर ध्यानचंद
जब हमारा देश गुलाम था तब दुनिया में भारत की पहचान गांधी, हॉकी और ध्यानचंद की वजह से होती थी। आजाद भारत में हॉकी और ध्यानचंद हमेशा से उपेक्षित रहे। हालांकि, ध्यानचंद ने 23 साल (1926-1949) तक भारत के लिए खेला और 185 मैचों में 570 अंतरराष्ट्रीय गोल दागे। कहा जाता है कि जब वो खेलते थे, तो मानो गेंद स्टिक पर चिपक जाती थी। हॉलैंड में एक मैच के दौरान चुंबक होने की आशंका में उनकी स्टिक तोड़कर देखी गई थी। जापान में एक मैच के दौरान उनकी स्टिक में गोंद लगे होने की बात भी कही गई थी। गुलाम भारत में ध्यानचंद ने लगातार तीन ओलंपिक (1928 एम्सटर्डम, 1932 लॉस एंजेलिस और 1936 बर्लिन) में भारत को हॉकी का स्वर्ण पदक दिलाया था।
जब हमारा देश गुलाम था तब दुनिया में भारत की पहचान गांधी, हॉकी और ध्यानचंद की वजह से होती थी। आजाद भारत में हॉकी और ध्यानचंद हमेशा से उपेक्षित रहे। हालांकि, ध्यानचंद ने 23 साल (1926-1949) तक भारत के लिए खेला और 185 मैचों में 570 अंतरराष्ट्रीय गोल दागे। कहा जाता है कि जब वो खेलते थे, तो मानो गेंद स्टिक पर चिपक जाती थी। हॉलैंड में एक मैच के दौरान चुंबक होने की आशंका में उनकी स्टिक तोड़कर देखी गई थी। जापान में एक मैच के दौरान उनकी स्टिक में गोंद लगे होने की बात भी कही गई थी। गुलाम भारत में ध्यानचंद ने लगातार तीन ओलंपिक (1928 एम्सटर्डम, 1932 लॉस एंजेलिस और 1936 बर्लिन) में भारत को हॉकी का स्वर्ण पदक दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम
1948: आजादी के बाद भारत ने पहली बार 1948 के लंदन ओलंपिक में हिस्सा लिया। इस ओलंपिक में भारत ने हॉकी में गोल्ड मेडल जीता।
1952: 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में भारतीय पहलवान केडी जाधव ने कुश्ती में 52 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसी साल भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता था। इसी साल क्रिकेट में विजय हजारे की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और आठ रन से पटखनी दी थी। इस मैच में वीनू मांकड़ ने 12 विकेट चटकाए थे। यह पहली बार था जब भारत ने पांच मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी।
1956: मेलबर्न ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।
1958: लिला राम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बने थे।
1960: रोम ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रजत पदक जीता था। इसी साल महान धावक दिवंगत मिल्खा सिंह 400 मीटर दौड़ में 0.1 सेकंड से कांस्य पदक जीतने से चूक गए थे।
1962: भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियन गेम्स में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता था। फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। इससे पहले भारत ने 1951 में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसी साल पदम बहादुर मॉल ने जकार्ता एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता था। वह यह कमाल करने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बने थे।
भारतीय क्रिकेट टीम ने विदेश में पहली टेस्ट सीरीज जीती
1968: युवा टाइगर पटौदी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने डुनेडिन में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था। यह न केवल न्यूजीलैंड में भारत की पहली टेस्ट जीत थी, बल्कि विदेशी धरती पर भी भारत ने पहली बार जीत का स्वाद चखा था।
1971: अजीत वाडेकर की अगुवाई में टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर गई और पहली बार विदेशी जमीन पर भारतीय टीम ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती, जहां उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में सितारों से सजी विंडीज टीम को 1-0 से हराया था। इस सीरीज में सुनील गावस्कर ने 774 रन बनाए थे। गावस्कर ने इस सीरीज से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसी साल भारत ने मेजबान इंग्लैंड को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से पटखनी दी थी।
1975: भारत ने कुआलालंपुर में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर हॉकी विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
1983 में वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव
1980: मॉस्को ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम गोल्ड मेडल जीता था। इसी साल बैडमिंटन में प्रकाश पादुकोण ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।
1983: कपिल देव की कप्तान में भारत ने पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। फाइनल में भारत ने वेस्टइंडीज को हराया था।
1985: विक्टोरिया में यूरोपीय समझौता के 150 साल पूरे होने के अवसर पर ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट की विश्व चैंपियनशिप आयोजित की गई। भारत ने फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसी साल गीता सेठी ने आईबीएसएफ वर्ल्ड बिलियार्ड चैंपियनशिप जीती।
1986 सियोल एशियन गेम्स के दौरान पीटी उषा
1986: पीटी उषा ने 1986 सियोल एशियन गेम्स में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर तहलका मचा दिया था। इसी साल भारत ने वॉलीबॉल में कांस्य पदक जीता था। वहीं, खाजन सिंह ने पुरुषों के 200 मीटर तैराकी में रजत पदक जीता था।
1987: भारत ने पहली बार रिलायंस वर्ल्ड कप का आयोजन किया। इसी साल सुनील गावस्कर टेस्ट में 10, 000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
1988: विश्वनाथन आनंद भारत के पहले शतरंज ग्रैंडमास्टर बने।
1990: भारत ने बीजिंग एशियंस गेम्स में पुरुषों की कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीता।
1994: कपिल देव ने न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रिचर्ड हेडली के सर्वाधिक टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। कपिलदेव के नाम टेस्ट में 434 विकेट दर्ज हैं।
1996: लिएंडर पेस ने अटलांटा ओलंपिक में टेनिस में बॉन्ज मेडल जीता था। देश को 44 साल बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक मिला। इससे पहले 1952 में केडी जाधव ने कांस्य पदक जीता था।
1997: महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल में जापान के खिलाड़ी रिका हिराकी के साथ खिताब जीता था।
1999: क्रिकेट में अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में हुए एक टेस्ट मैच में एक पारी में 74 रन देकर 10 विकेट चटकाए थे। इसी साल टेमिस में महेश भूपति और लिएंडर पेस ने फ्रेंच ओपन युगल खिताब अपने नाम किया था। इस साल दोनों खिलाड़ियों ने तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल खेला। विंबलडन में जीत दर्ज की। इसी साल फुटबॉल में बाइचुंग भूटिया यूरोप में प्रोफेशनल फुटबॉल खेलने वाले दूसरे भारतीय बने।
2000: कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में 69 किग्रा भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। इसी साल विश्वनाथन आनंद ने फाइड वर्ल्ड चेस टाइटल अपने नाम किया।
2004 एथेंस ओलंपिक में राज्यवर्धन सिंह ने जीता रजत
2001: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद ने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसी साल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए दूसरे टेस्ट में वीवीएस लक्ष्मण (281) और राहुल द्रविड़ (180) ने बेहतरीन पारी खेली थी। यह मैच भारत ने जीता था।
2002: कोनेरू हंपी भारत की पहली महिला शतरंज ग्रैंडमास्टर बनीं। 15 साल की उम्र में वह दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर बनी थीं।
2003: अंजू बॉबी जॉर्ज ने पेरिस विश्व चैंपियनशिप में ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता था।
2004: एथेंस ओलंपिक में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पुरुषों के डबल ट्रैप शूटिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। इसी साल क्रिकेट में भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। इसी साल भारत ने पहली बार पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज जीती थी।
सचिन तेंदुलकर ने वनडे में दोहरा शतक जड़ा
2005: 19 साल के पंकज आडवानी ने माल्टा में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप में अंक और समय दोनों फॉर्मेट में जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। इसी साल भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा डबल्यूटीए सिंगल्स टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
2007: जीव मिल्खा सिंह मास्टर्स टूर्नामेंट में भाग लेने वाले पहले भारतीय गोल्फर बने। इसी साल टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वर्ल्ड टी-20 चैंपियनशिप जीती थी।
2008: अभिनव बिंद्रा बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर राइफल शूटिंग में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। इसी साल विजेंदर सिंह ने मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीता था। इसी साल बीसीसीआई ने आईपीएल की शुरुआत की थी।
2009: भारत ने फुटबॉल में नेहरू कप जीता था।
2010: 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा था। यह दोहरा शतक सचिन ने ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था।
2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ भारतीय टीम
2011: महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसी साल भारत ने पहली बार फॉर्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स की मेजबानी की थी। फॉर्मूला वन की मेजबानी ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में किया गया था।
2012: लंदन ओलंपिक में भारतीय महिला मुक्केबाद एमसी मैरी कॉम ने कांस्य पदक जीता था। इसी ओलंपिक में भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने रजत पदक जीता था। साइना ने भी ब्रॉन्ड मेडल जीता था। इस ओलंपिक में भारत ने कुल छह पदक जीते थे। इसी साल भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तुर्की में गोल्ड मेडल जीता था। इसी साल वह नंबर एक तीरंदाज भी बनी थीं। इसी साल क्रिकेटमें सचिन तेंदुलकर ने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने का कमाल किया था।
2013: महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक के साथ नीरज चोपड़ा
2015: इंडिया ओपन सुपर सीरीज जीतने के बाद भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल विश्व में नंबर एक भारतीय खिलाड़ी बनी थीं।
2016: रियो ओलंपिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल जीता था। इसी ओलंपिक में भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने 58 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था। वह पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। इस साल भारत की पहली जिमनास्ट दीपा करमाकर चौथे पायदान पर रही थीं। इसी साल धोनी की अगुवाई में भारत ने एशिया कप जीता था।
2017: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
2021: भारत ने टोक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस ओलंपिक में भारत ने एक गोल्ड सहित कुल सात पदक जीते। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर का थ्रो कर टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया और 135 करोड़ देशवासियों का सिर ऊंचा किया। नीरज ने भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 121 साल का इंतजार खत्म किया।
थॉमस कप जीतने वाली भारतीय टीम
2022: थॉमस कप में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने स्वर्ण पदक जीता। थॉमस कप के फाइनल मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने 14 बार यह टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को पराजित किया। लक्ष्य सेन ने पहले और सात्विक चिराग की जोड़ी ने दूसरे मैच में भारत को जीत दिलाई।
इसके बाद किदांबी श्रीकांत ने तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम को पहली बार थॉमस कप का चैंपियन बनाया। लक्ष्य सेन ने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंडोनेशिया के एंतोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से मात दी। दूसरे मैच में सात्विक चिराग की जोड़ी ने भी 18-21, 23-21, 21-19 से जीत हासिल की। तीसरे मैच में श्रीकांत ने क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से हराकर इतिहास रच दिया।
थॉमस कप के 73 साल के इतिहास में भारतीय टीम पहली बार चैंपियन बनी है। यह टूर्नामेंट 1949 से खेला जा रहा था, लेकिन अब तक इंडोनेशिया, चीन, डेनमार्क और मलेशिया जैसी टीमों का इस टूर्नामेंट में दबदबा रहा था, जिसे भारत ने खत्म किया है। भारत छठी टीम है, जिसने यह टूर्नामेंट जीता है।
बर्मिंघम में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया गया
2022: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने गजब का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते और चौथे स्थान पर रही। भारतीय एथलीट्स ने वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और हॉकी समेत तमाम खेलों में अपना दबदबा कायम किया।