फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Axar Patel revealed how Indian captain Rohit Sharma motivated him after he bowl costly over in T20 WC final

Team India: 'मैच खत्म नहीं हुआ', अक्षर पटेल ने बताया, रोहित ने टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान उनसे क्या कहा था

Sat, 20 Jul 2024 03:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Jul 2024 03:30 PM IST
सार

इस ऑलराउंडर ने खुलासा करते हुए बताया कि वह काफी समय तक निराश रहे थे क्योंकि उन्हें लगा था कि वह दक्षिण अफ्रीका से मैच को दूर ले जा सकते हैं, लेकिन बुमराह उनके पास आए और उन्होंने अक्षर को समझाया।

विज्ञापन
Axar Patel revealed how Indian captain Rohit Sharma motivated him after he bowl costly over in T20 WC final
अक्षर पटेल - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले महीने खेले गए टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान अक्षर पटेल दो बार निराश हो गए थे। पहले जब वह अहम समय में अपना विकेट गंवा बैठे थे और उस वक्त ड्रेसिंग रूम में जसप्रीत बुमराह ने उन्हें संभाला था। इसके बाद जब हेनरिच क्लासेन ने उनके ओवर से 24 रन निकाले थे और भारत को मुसीबत में डाल दिया था। उस वक्त कप्तान रोहित शर्मा अक्षर के पास आए थे। 
विज्ञापन

फाइनल में जब भारत ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए थे उस वक्त अक्षर को पांचवें नंबर पर उतारा गया था और उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर अच्छी साझेदारी निभाई थी और टीम को संभाला था। अक्षर बड़ी पारी खेलने की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 47 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। इस ऑलराउंडर ने खुलासा करते हुए बताया कि वह काफी समय तक निराश रहे थे क्योंकि उन्हें लगा था कि वह दक्षिण अफ्रीका से मैच को दूर ले जा सकते हैं, लेकिन बुमराह उनके पास आए और उन्होंने अक्षर को समझाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं गलत समय पर आउट हुआ'
अक्षर ने एक सामाचार पत्र से कहा, मैं गलत समय पर आउट हुआ जो मेरी गलती थी। मैं अलर्ट नहीं था और मुझे खुद पर काफी गुस्सा आया। मैं गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहा था और दूसरे छोर पर विराट भाई भी सेट हो चुके थे। हमने तेजी से खेलने की रणनीति बनाई थी और हम कुछ और रन जोड़ सकते थे। तीन ओवर तक मैं अकेले बैठा हुआ था और फिर बुमराह आए और उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और कहा कि तुम्हें चार ओवर गेंदबाजी करनी है। तुमने हमें लय दिलाई है और अब उस बात को जाने दो। 
विज्ञापन

अक्षर को मैच के दौरान दूसरी बार साथी खिलाड़ियों के साथ की जरूरत पड़ी। अक्षर के ओवर से क्लासेन ने दो छक्के और दो चौके लगाए। अक्षर के महंगे ओवर के कारण दक्षिण अफ्रीका को एक समय 30 गेंदों पर 30 रन बनाने थे। अक्षर ने कहा कि उन्हें लगा अब मैच खत्म हो चुका है, लेकिन रोहित ने कहा कि मैच अभी खत्म नहीं हुआ है। अक्षर ने कहा,  पहले पांच सेकेंड मुझे लगा कि अब मैच हमारे हाथ से निकल गया है। मैं निराशा था, लेकिन मुझे ऐसा लग रहा था कि हम मैच का रुख बदल सकते हैं। रोहित भाई फिर मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि मैच खत्म नहीं हुआ है। द्विपक्षीय सीरीज में जब आप महंगे साबित होते हो तो निराश हो जाते हो, तुम्हारी बॉडी लैंग्वेज देख कर लग रहा है कि तुमने हार मान ली है। लेकिन उस मैच में हम लोगों में से किसी ने हार नहीं मानी थी और हम सबस मैच को आखिरी ओवर की अंतिम गेंद तक लेकर जाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed