फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Axar Patel remembers t20 world cup catches with jatin sapru video goes viral

Axar Patel: 'बापू-बापू के नारे सुनकर रोंगटे खड़े हो गए थे', अक्षर पटेल ने टी20 विश्व कप के अनुभव को किया साझा

Fri, 05 Jun 2026 04:42 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 05 Jun 2026 04:42 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में अक्षर पटेल की शानदार फील्डिंग की वजह से भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। अब जतिन सप्रू के साथ बातचीत में अक्षर ने उस पर बात की है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Axar Patel remembers t20 world cup catches with jatin sapru video goes viral
अक्षर और दुबे ने मिलकर विल जैक्स का कैच लिया - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ लिए गए अपने यादगार कैच को लेकर खुलकर बात की है। क्रिकेट प्रस्तुतकर्ता जतिन सप्रू के साथ बातचीत में अक्षर ने उस पल को याद किया, जिसे भारतीय टीम की खिताबी यात्रा के अहम टर्निंग पॉइंट्स में गिना जाता है। अब अक्षर ने एक इंटरव्यू ने उस कैच के बारे में बात की है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2026 सेमीफाइनल में बने मैच के हीरो
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हराया। इस मुकाबले में अक्षर पटेल की फील्डिंग जीत की सबसे बड़ी वजहों में से एक रही। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हैरी ब्रूक का कैच 24 मीटर पीछे दौड़कर और डाइव लगाकर लपका। इसके बाद विल जैक्स को आउट करने के लिए उन्होंने बाउंड्री लाइन पर शानदार एथलेटिक मूवमेंट दिखाया। गेंद का संतुलन बिगड़ने से पहले हवा में उछालकर शिवम दुबे की ओर भेजा और कैच पूरा कराया। इन दोनों कैचों ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। सोशल मीडिया पर इन कैचों को 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट' तक कहा गया, जबकि ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'बापू बल्लेबाजों के लिए हानिकारक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jatin Sapru (@jatin_sapru)


विज्ञापन

जतिन सप्रू के शो में सुनाया कैच का किस्सा
जतिन सप्रू के साथ बातचीत में अक्षर ने उस कैच को याद करते हुए बताया कि उस समय सब कुछ बहुत तेजी से हुआ। उन्होंने कहा कि गेंद हवा में काफी ऊपर गई थी और शुरुआती क्षणों में उन्हें लगा था कि शायद गेंद उनके हाथों की पहुंच से बाहर निकल जाएगी। अक्षर ने बताया कि ऐसे मौकों पर खिलाड़ी के पास सोचने का ज्यादा समय नहीं होता। पूरा फोकस सिर्फ गेंद पर रहता है। उन्होंने कहा कि कैच पूरा होने के बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि यह कितना बड़ा विकेट था और मैच के लिए कितना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बड़े टूर्नामेंटों में ऐसे लम्हे खिलाड़ी के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और टीम को नई ऊर्जा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed