{"_id":"5dbd75f78ebc3e93ad1070fc","slug":"axar-patel-98-runs-and-mayank-markande-four-wkts-help-india-c-defeated-india-b-in-deodhar-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवधर ट्रॉफी: अक्षर पटेल की 98 रन की नाबाद पारी, इंडिया सी ने इंडिया ए को 136 रनों से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
देवधर ट्रॉफी: अक्षर पटेल की 98 रन की नाबाद पारी, इंडिया सी ने इंडिया ए को 136 रनों से हराया
Sat, 02 Nov 2019 05:56 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 02 Nov 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
अक्षर पटेल
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवधर ट्रॉफी में इंडिया सी की टीम का शानदार सफर शनिवार को भी जारी रहा। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम ने एकतरफा मुकाबले में इंडिया बी टीम को 136 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया सी ने 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए। इस दौरान विराट सिंह ने नाबाद 76 रन और अक्षर पटेल ने मात्र 61 गेंदों में 98 रनों की पारी खेली। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 154 रनों की जबरदस्त साझेदारी भी निभाई।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया बी की टीम की तरफ से कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं हुई और पूरी टीम 43।4 ओवर में ही 144 रन पर ढेर हो गई। टीम की तरफ से बाबा अपराजित ने सर्वाधिक 53 बनाए। वहीं इंडिया सी की तरफ से मयंक मार्कंडेय ने 25 रन देकर चार विकेट झटके, वहीं जलज और इशान पोरेल ने दो-दो विकेट निकाले।
विज्ञापन
अब चार नवंबर (सोमवार) को एक बार फिर से पार्थिव पटेल की इंडिया बी और शुभमन गिल की कप्तानी वाली इंडिया सी, दोनों टीमें आमने-सामने होंगी और फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगी।