फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSW vs INDW: Australia fast bowler Tayla Vlaeminck ruled out of India ODIs, Test

AUSW vs INDW: ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज वन-डे सीरीज और टेस्ट से बाहर

Thu, 16 Sep 2021 03:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 16 Sep 2021 03:30 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज टायला व्लेमिंक भारत के खिलाफ वन-डे सीरीज और एक टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगी। 

विज्ञापन
AUSW vs INDW: Australia fast bowler Tayla Vlaeminck ruled out of India ODIs, Test
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 सितंबर से तीन मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले कंगारू टीम को तगड़ा झटका लगा। दरअसल, टीम के तेज गेंदबाज टायला व्लेमिंक वन-डे सीरीज और एक टेस्ट (डे-नाइट) मैच में नहीं खेलेंगी। व्लेमिंक फिटनेस कारणों से सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी।

विज्ञापन


हालांकि, वह टी-20 मैचों में खेल सकती हैं। इस बात की जानकारी टीम को मुख्य कोच मैथ्यू मोट ने दी। उन्होंने कहा, 'टायला को विक्टोरिया में अभ्यास के दौरान चोट लगी है। हम उसकी हालात पर नजर रखे हुए हैं। हमें उसके कार्यभार का प्रबंधन सही तरीके से करना होगा।' कोच ने आगे कहा, 'व्लेमिंक आगामी मैचों से बाहर होने वाली अकेली खिलाड़ी है।'
विज्ञापन


बता दें कि तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला मैच खेलने वाली व्लेमिंग दुनिया की सबसे तेज गेंदबाजों में से हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज मेगान शट भी अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण नहीं खेल रही हैं। ऐसे में एलिसे पैरी को युवा गेंदबाजों का नेतृत्व करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच दूसरा व तीसरा वन-डे क्रमशः 24 और 26 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, 30 सितंबर से एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद सात अक्तूबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। दूसरा व तीसरा मुकाबला नौ और 10 अक्तूबर को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed