ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल ने वर्ल्ड कप 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से इतिहास रच दिया। बेहद विषम हालातों में स्टीव स्मिथ के साथ टीम को संभालते हुए कोल्टर नाइल ने 60 गेंद में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 92 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप में किसी भी आठवें नंबर के बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है।
इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने बल्लेबाजी में रचा इतिहास, 8वें नंबर पर आकर तोड़ा विश्व रिकॉर्ड
अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर और पहला अर्धशतक जमाने वाले कोल्टर नाइल तेज गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन आज यह खिलाड़ी केवल आठ रन से शतक बनाने से चूक गया। इस मैच से पहले उनका हाई स्कोर 34 रन था।
Well done, Nathan Coulter-Nile! 👏
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 6, 2019
His 92 against West Indies was the second-highest score by a No.8 in ODIs, and the highest in World Cups! #CWC19 | #CmonAussie pic.twitter.com/2IfAAKiy4B