फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvsIND: Preview and predicted xi of Australia vs India second ODI

AUSvIND: हर हाल में जीतना ही होगा, आज हारी तो सीरीज भी गंवाएगी टीम इंडिया

Sun, 29 Nov 2020 08:05 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 29 Nov 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
AUSvsIND: Preview and predicted xi of Australia vs India second ODI
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

पहले मैच में लय पाने के लिए जूझते रहे भारतीय गेंदबाजों को बिना समय गंवाए अपनी गलतियों में सुधार करके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला बचाने के लिए रविवार को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारत को पहले मैच में 66 रन से पराजय का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से भारत की कमजोरियों का फायदा उठाया, वह कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिए चिंता का सबब है।

विज्ञापन

भारत को चमत्कार करना होगा

AUSvsIND: Preview and predicted xi of Australia vs India second ODI
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - फोटो : social media

हार्दिक पांड्या ने 76 गेंद में 90 रन बनाए, लेकिन 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल की तरह सिर्फ एक शानदार पारी से मैच नहीं जीता जा सकता। पांड्या ने खुद स्वीकार किया है कि वह फिलहाल गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं और टी-20 विश्व कप से पहले गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। इससे कोहली के पास ऐसे गेंदबाज रह गए हैं जो बल्लेबाजी नहीं कर सकते और शीर्षक्रम का कोई बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं कर सकता। भारत के शीर्ष क्रम के कुछ बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए। खासकर श्रेयस अय्यर ने जोश हेजलवुड की गेंद पर जो शॉट लगाया, वह गैर जरूरी था। मयंक अग्रवाल भी अतिरिक्त उछाल का सामना नहीं कर पा रहे। कप्तान विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलियाई टीम, मीडिया और क्रिकेटप्रेमियों की नजरें हैं और वह भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। छठे गेंदबाज की कमी से बुमराह पर काफी दबाव आ गया है जो वनडे क्रिकेट में अपने चिर परिचित फार्म में भी नहीं दिख रहे। आईपीएल का शानदार फॉर्म वह पहले वन-डे में दोहरा नहीं सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बेहद मजबूत

AUSvsIND: Preview and predicted xi of Australia vs India second ODI
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter@ICC

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जबरदस्त फॉर्म में हैं, जिससे जसप्रीत बुमराह और बाकी गेंदबाज असरदार साबित नहीं हुए। भारतीय टीम के गेंदबाजी संयोजन में किसी बदलाव की संभावना भी नहीं है बशर्ते युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी दोनों अनफिट घोषित न हों। चहल और सैनी दोनों ने मिलकर 20 ओवरों में 172 रन दे डाले। चहल चोट के कारण अपना स्पैल पूरा करने के बाद मैदान छोड़कर चले गए। वहीं सैनी की कमर में खिंचाव आ गया है, उनके कवर के तौर पर टी नटराजन को टीम में रखा गया है। उनके बाहर होने पर शार्दुल ठाकुर को सैनी की जगह और कुलदीप यादव को चहल की जगह उतारा जा सकता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में उभरते सितारे कैमरन ग्रीन को मौका मिल सकता है क्योंकि पहले मैच में मार्कस स्टोइनिस की बाजू में खिंचाव आ गया था। फिंच और स्मिथ दोनों ने संकेत दिया कि ग्रीन वन-डे क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी , शार्दुल ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कारे, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, सीन एबोट, एश्टोन एगर, कैमरन ग्रीन, मोइजेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाई, डेनियल सैम्स, मैथ्यू वेड।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed