फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले- कोहली से हम नफरत करना पसंद करते हैं, लेकिन....

Sun, 15 Nov 2020 01:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 15 Nov 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Virat kohli is so dangerous for us says Aussie captain Tim Paine
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया और भारत चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेंगे जिसकी शुरूआत एडीलेड में 17 दिसंबर से दिन-रात्रि मैच से होगी। टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली पर ऑस्ट्रेलियाई लोगों की राय अलग-अलग हैं जिन्हें वे प्रतिद्वंद्वी के तौर पर नफरत करना पसंद करते हैं, लेकिन साथ ही प्रशंसक के तौर पर खेलते हुए देखने का लुत्फ उठाते हैं।



पेन ने ‘एबीसी स्पोर्ट’ से कहा, 'मुझसे उनके बारे में काफी सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन वह मेरे लिए एक अन्य खिलाड़ी ही हैं, मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। मेरा उनके साथ कोई रिश्ता नहीं है, मैं उन्हें टॉस के समय देखता हूं और उनके खिलाफ खेलता हूं, बस इतना ही।'

AUSvIND: Virat kohli is so dangerous for us says Aussie captain Tim Paine
टिम पेन - फोटो : सोशल मीडिया

विपक्षी कप्तान की माने तो, 'विराट के साथ काफी मजे की बात है, हम उन्हें नफरत करना पसंद करते हैं, लेकिन साथ ही क्रिकेट प्रशंसक के तौर पर उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद करते हैं। निश्चित रूप से उन्हें लेकर राय अलग अलग हैं। हम उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद करते हैं लेकिन साथ ही हम उन्हें ज्यादा रन जुटाते हुए भी नहीं देखना चाहते।'

पेन ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी होती है और वह निश्चित रूप से प्रतिस्पर्धी व्यक्ति हैं और मैं भी, तो इसलिए कुछ मौकों पर हम दोनों के बीच बहस हुई, लेकिन ऐसा इसलिए नहीं था कि वह कप्तान था और मैं कप्तान था, यह कोई भी हो सकता था।'

AUSvIND: Virat kohli is so dangerous for us says Aussie captain Tim Paine
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि जब क्रीज पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मौजूद होते हैं तो यह हमेशा ही चुनौतीपूर्ण मुकाबला होता है। पेन ने कहा, 'जब उसके जैसा अच्छा खिलाड़ी मैदान पर होता है तो हमेशा ही ज्यादा तनाव होता है, ऐसा ही इंग्लैंड के खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने में होता है जैसे जो रूट और बेन स्टोक्स।'

पिछले साल भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था, पेन ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं अच्छा करने के लिए तैयार हूं, यह बड़ी श्रृंखला है। उन्होंने हमें पिछली बार यहां हराया था, निश्चित रूप से अलग टीम के साथ और जैसा कि मैंने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता हमेशा बढ़ती जा रही है। मुझे लगता है कि आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ खुद का परीक्षण करना चाहते हो बतौर खिलाड़ी और बतौर टीम हम निश्चित रूप से सर्वश्रेष्ठ हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed