{"_id":"5fdd9c06b3e24b51d42948cd","slug":"ausvind-virat-kohli-craved-for-century-in-2020-unable-to-make-century-in-a-calender-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: 2020 में शतक के लिए तरसे विराट, 12 साल बाद फिर खामोश रहा बल्ला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: 2020 में शतक के लिए तरसे विराट, 12 साल बाद फिर खामोश रहा बल्ला
Sat, 19 Dec 2020 11:51 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2020 कुछ खास नहीं बिता। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 70 शतक लगा चुके कोहली इस साल एक शतक के लिए तरस गए। एडिलेड टेस्ट में हालांकि विराट के पास शतक लगाने का मौका था लेकिन पहली पारी में 74 रन पर रनआउट होने के बाद दूसरी पारी में वह सिर्फ चार रन ही बना पाए। इसी के साथ 2008 के बाद यह पहला मौका रहा जब किसी कैलेंडर वर्ष में विराट के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला।
विज्ञापन
दरअसल विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए इस टेस्ट के बाद स्वदेश लौट जाएंगे, ऐसे में एडिलेड में खेला जा रहा डे-नाइट टेस्ट उनके लिए साल का आखिरी मैच था जिसमें शतक लगाने का उनके पास यह आखिरी मौका भी था। विराट सिर्फ टेस्ट ही नहीं बल्कि इस साल एकदिवसीय क्रिकेट में भी एक शतक नहीं लगा पाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में उनके पास मौका था लेकिन वह उसमें भी चूक गए।
विज्ञापन
बात करें इससे पहले के सालों में तो 2008 के बाद से हर साल विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम से कम एक शतक लगाया था। विराट ने तब सिर्फ पांच वनडे मुकाबले खेले थे, जबकि 2020 में कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से उन्होंने तीन टेस्ट, नौ वनडे और 10 टी-20 मुकाबले खेले।
विज्ञापन