फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदल गई टीम इंडिया की जर्सी, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ताजा होगी 90 के दशक की याद

Tue, 24 Nov 2020 03:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 24 Nov 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Shikhar Dhawan posts selfie with Team Indias new retro jersey
नई जर्सी दिखाते धवन - फोटो : ट्विटर

27 नवंबर से भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत होनी है। एकदिवसीय सीरीज में कड़ी जंग के लिए कमर कस चुकी भारतीय टीम नए तेवर और नए कलेवर के साथ मैदान पर उतरेगी। इस बीच बड़ी खबर है कि टीम इंडिया की जर्सी बदल गई है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे और टी-20 सीरीज में नई जर्सी में नजर आएगी।

AUSvIND: Shikhar Dhawan posts selfie with Team Indias new retro jersey
नई जर्सी के साथ शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @SDhawan25

टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने तमाम सोशल मीडिया हैंडल से नई तस्वीर पोस्ट की। इस जर्सी को देखते ही 1992 विश्व कप की याद ताजा हो जाएगी। जब पहली बार तमाम टीमें रंगीन पोशाक पहनकर वर्ल्ड कप में उतरी थी, तब टीम इंडिया की किट गहरे नीले रंग की हुआ करती थी। इस बार भी वह नेवी ब्लू रंग का इस्तेमाल किया गया है। लोअर भी इसी रंग का होगा।

 

 

AUSvIND: Shikhar Dhawan posts selfie with Team Indias new retro jersey
टीम इंडिया की नई जर्सी - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया का किट स्पॉन्सर बदला

याद हो कि हाल ही में बीसीसीआई को नया किट स्पॉन्सर मिला है। टीम इंडिया की जर्सी पर अब NIKE की बजाय ऑनलाइन गेम कंपनी MPL के नाम चस्पा है। नए करार के मुताबिक MPL हर मैच के लिए बीसीसीआई को 65 लाख रुपये देगी। पुरुष, महिला और अंडर-19 टीम की जर्सी में भी MPL लिखा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Shikhar Dhawan posts selfie with Team Indias new retro jersey

ऐसा है ऑस्ट्रेलिया सीरीज का कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलिया में भारत तीन मैच की वन-डे सीरीज खेलेगा। जिसकी शुरुआत 27 नवंबर से सिडनी में होगी। दूसरा वन-डे 29 नवंबर और तीसरा मैच 2 दिसंबर को होगा। 4 दिसंबर से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। 6 दिसंबर को दूसरा टी-20 और 8 दिसंबर को तीसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। एडिलेट में डे-नाइट टेस्ट मैच के साथ चार मैच वाले खेल के लंबे प्रारूप की शुरुआत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed