भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैंचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन में जारी है। दोनों ही टीमों के बीच अभी तक बल्ले और गेंद से रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। यही नहीं खिलाड़ियों के बीच मजेदार जुबानी जंग भी खूब हो रही है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी विपक्षी बल्लेबाजों का ध्यान भंग करने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं। इसमें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड और भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच नोकझोंक अधिक में चर्चा में है। हालांकि इस बार पंत द्वारा की जा रही स्लेजिंग ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों को रास नहीं आई और उन्होंने भारतीय विकेटकीपर को आलोचना करने के साथ ही कई सुझाव भी दिए।
AUSvIND: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों को रास नहीं आई पंत की स्लेजिंग, पहले की आलोचना फिर दिया यह सुझाव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन