Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs New Zealand: Henry Nicholls makes wife Lucy birthday memorable by scoring a Test century

वेलिंगटन टेस्ट: हेनरी निकोल्स ने टेस्ट शतक जड़कर पत्नी लूसी के जन्मदिन को बनाया यादगार, साझेदारी पर क्या बोले?

Thu, 19 Nov 2026 01:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 19 Nov 2026 01:11 PM IST
सार

भारत के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन हेनरी निकोल्स ने शानदार शतक लगाकर न्यूजीलैंड को मुश्किल से उबारा। निकोल्स के लिए यह पारी विशेष है क्योंकि आज उनकी पत्नी लूसी का जन्मदिन भी था।

विज्ञापन
India Vs New Zealand: Henry Nicholls makes wife Lucy birthday memorable by scoring a Test century
हेनरी निकोल्स - फोटो : Black caps

विस्तार

भारत के खिलाफ बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन हेनरी निकोल्स ने नाबाद शतक (113 रन नाबाद) लगाकर न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से निकालते हुए मजबूत स्थिति में पहुंचाया। निकोल्स को इस दौरान ग्लेन फिलिप्स का भी साथ मिला है, जो 94 रन पर नाबाद हैं। निकोल्स के लिए ये पारी खास है क्योंकि आज उनकी पत्नी लूसी का जन्मदिन भी है। लूसी स्टेडियम में मौजूद थीं। 
विज्ञापन
Trending Videos

बेसिन रिजर्व में खेलने को बताया खास 
मैच के बाद अपनी पारी पर निकोल्स ने कहा, 'यह सच में अच्छा था। मुझे लगता है कि ग्लेन के साथ साझेदारी करने की हमारी स्थिति और दिन के आखिर में हम दोनों का वहां होना और भी ज्यादा अच्छा है।' निकोल्स का यह 12वां टेस्ट शतक है और बेसिन रिजर्व में लगाया गया पांचवां शतक है। बेसिन के बारे में आपको क्या पसंद है? इस सवाल के जवाब में निकोल्स ने कहा, मुझे नहीं पता। यह खेलने के लिए एक खास जगह है। मुझे लगता है कि जो कोई भी क्रिकेट का फैन है या क्रिकेट खेलता है, उसे बेसिन में खेलना पसंद है और यह निश्चित रूप से, मेरे लिए, एक पारंपरिक और ऐतिहासिक ग्राउंड है। यहां इतने सारे लोगों का होना बहुत खास है।

अपने परिवार के सामने शतकीय पारी खेलने की खुशी पर निकोल्स ने कहा, यह सच में बहुत बढ़िया था। आज मेरी पत्नी का जन्मदिन भी है। लूसी को शाउट आउट, वह रॉक हैं और उनका होना बहुत अच्छा था। मेरे मम्मी-पापा भी वहां थे। सच में यह एक खास दिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने की वापसी 
निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने 173 रन की नाबाद साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मैच में वापस लेकर आए। इस साझेदारी पर निकोल्स ने कहा, फिलिप्स की ऊर्जा कमाल की है। मुझे लगता है कि उन पर थोड़ा और दबाव डालने से मुझे अपना काम करने का मौका मिला। उनके साथ बैटिंग करने में सच में बहुत मजा आया। कुछ लोग हैं, जो सच में बहुत तेज दौड़ना पसंद करते हैं और इसी तरह भारतीय टीम पर दबाव डालते हैं। उन्होंने शानदार बैटिंग की। हम दोनों का नॉटआउट रहना ड्रेसिंग रूम के लिए बूस्ट है। न्यूजीलैंड ने 70 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निकोल्स और फिलिप्स ने नाबाद 173 रन जोड़ते हुए टीम का स्कोर दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 243 रन तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed