फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महज 19 रन पर भारत ने गंवाए थे छह विकेट, दहाई तक भी नहीं पहुंच पाया कोई बल्लेबाज

Sat, 19 Dec 2020 01:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 19 Dec 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: For the first time in Indian test cricket history no batsman reached in double figure
भारतीय टीम का स्कोरकार्ड - फोटो : ट्विटर

चार मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारत शर्मनाक अंदाज में हारा। पिंक बॉल से खेले गए डे-नाइट टेस्ट के तीसरे ही दिन शनिवार को मैच का फैसला हो गया। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास का अपना न्यूनतम स्कोर बनाया। पूरी टीम महज 36 रन ही बना पाई। मोहम्मद शमी को चोटिल होने के कारण क्रीज छोड़ना पड़ा, जिससे पारी वहीं पर समाप्त हो गई।

AUSvIND: For the first time in Indian test cricket history no batsman reached in double figure
टेस्ट क्रिकेट में भारत का न्यूनतम स्कोर - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 90 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने आसानी से दो विकेट खोकर पा लिया। आज से पहले भारत का न्यूनतम टेस्ट स्कोर 42 रन था जो 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में बना था। टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम पर है, जिसने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ आकलैंड में 26 रन बनाए थे।

AUSvIND: For the first time in Indian test cricket history no batsman reached in double figure
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

भारत की मजबूत कहे जाने वाली बल्लेबाजी का दंभ भी खत्म हो गया। यह पहला मौका था जब कोई भी भारतीय बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। दूसरी पारी में न विराट कोहली चल पाए और न पृथ्वी शॉ। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे तो खाता नहीं खोल पाए। नौ रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल सर्वाधिक स्कोरर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: For the first time in Indian test cricket history no batsman reached in double figure
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au

भारत से पहले 1924 में दक्षिण अफ्रीकी टीम डबल फिगर में नहीं पहुंच पाई थी। तब हर्बी टेलर ने सर्वाधिक सात रन बनाए थे। एक समय भारत का स्कोर आठ विकेट पर 26 रन था और वह टेस्ट क्रिकेट के न्यूनतम स्कोर की बराबरी करने की स्थिति में दिख रहा था, लेकिन हनुमा विहारी (आठ) के चौके से टीम क्रिकेट इतिहास के सबसे खराब रिकॉर्ड की बराबरी करने से बच गई।

विज्ञापन
AUSvIND: For the first time in Indian test cricket history no batsman reached in double figure
चोटिल मोहम्मद शमी - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo

भारत की परेशानी यहीं पर समाप्त नहीं हुई है। तेज गेंदबाज शमी की कलाई पर चोट लग गई है और वह श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं। पैट कमिंस की उठती हुई गेंद उनकी कलाई पर लगी जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। इस तरह से भारतीय पारी 21.2 ओवर में समाप्त हो गई। भारतीय टीम ने पहली पारी में 53 रन की बढ़त हासिल की थी, लेकिन इसके बावजूद शर्मनाक हार मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed