फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND: Cricket Australia to ensure India have best training facilities in quarantine

टीम इंडिया एडिलेड में 14 दिन आइसोलेशन में रहेगी, BCCI अध्यक्ष गांगुली इसके पक्ष में नहीं

Wed, 22 Jul 2020 07:16 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 22 Jul 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Cricket Australia  to ensure India have best training facilities in quarantine
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने कहा कि भारतीय टीम को यहां पहुंचने के बाद एडिलेड में दो सप्ताह तक पृथकवास में रहना होगा।  हॉकले का बयान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बयान के बिल्कुल विपरीत है, जिन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के दो सप्ताह के पृथकवास अवधि के पक्ष में नहीं हैं।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में इस साल के टी-20 विश्व कप के आधिकारिक रूप से स्थगित होने के बाद, हॉकले ने कहा कि सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को पृथकवास नियमों के तहत अभ्यास के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, 'दो सप्ताह का पृथकवास बहुत अच्छी तरह से परिभाषित हैं। हम यह सुनिश्चित करने पर काम कर रहे हैं कि पृथकवास के दौरान खिलाड़ियों को सर्वोत्तम प्रशिक्षण सुविधाएं मिलें। जिससे मैच के लिए वे सर्वश्रेष्ठ तरीके से तैयार हो सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अधिकारियों का मार्गदर्शन लेंगे। खिलाड़ियों को होटल या मैदान की सुविधा या मैदान के करीब स्थित होटल में रूकने पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संक्रमण का खतरा कम से कम रहे। हमारी प्राथमिकता पूर्ण रूप से जैव-सुरक्षित वातावरण बनाने की हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

AUSvIND: Cricket Australia  to ensure India have best training facilities in quarantine
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

वेबसाइट के मुताबिक सिर्फ भारतीय टीम के खिलाड़ियों ही नहीं बल्कि आईपीएल से लौटे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को भी अनिवार्य पृथकवास अवधि से गुजरना होगा। कोविड-19 महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी करने वाले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही वर्तमान श्रृंखला के लिए टीमों को जैव-सुरक्षित वातावरण में रखा गया है।

हॉकले ने कहा, 'अगर हम ऐसा (जैव सुरक्षित माहौल) करने में असमर्थ हैं तो इससे हमारी साख को नुकसान होगा। एडिलेड ओवल में एक होटल है, यह ओल्ड ट्रैफर्ड या एजियास बाउल की तरह सुविधा प्रदान करता है, होटल स्टेडियम से जुड़ा हुआ है।' एडिलेड ओवल के पूर्वी किनारे पर नवनिर्मित होटल जैव-सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

हॉकले ने कहा कि भारतीय उप महाद्वीप में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे यात्रा प्रतिबंध जारी है। ऐसे में यहां आने वाली टीमों को ऑस्ट्रेलियाई सरकार और आईसीसी द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करना होगा। आईसीसी ने टी-20 विश्व कप को स्थगित कर दिया है ऐसे में बीसीसीआई सितंबर-नवंबर के बीच आईपीएल का आयोजन यूएई में कर सकता है।

AUSvIND: Cricket Australia  to ensure India have best training facilities in quarantine
ब्रेट ली - फोटो : ट्विटर

दूसरी ओर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ब्रेट ली का मानना है कि भारतीय टीम के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे, लेकिन यह देखना होगा कि लार के इस्तेमाल के बिना कूकाबुरा गेंद कितनी स्विंग करती है। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के रूप में ऑस्ट्रेलिया के पास तेज गेंदबाजों की शानदार तिकड़ी हैं।

कोविड-19 महामारी के कारण लार पर प्रतिबंध के कारण दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक रहे ली चाहते हैं कि आईसीसी 'कृत्रिम पदार्थ' के इस्तेमाल की इजाजत दे ताकि गेंद-बल्ले के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद मिले। कूकाबूरा गेंद की सिलाई टेस्ट मैचों में इस्तेमाल होने वाली अन्य गेंदों ड्यूक्स या एसजी की तरह उभरी हुई नहीं होती है। लार पर प्रतिबंध के कारण दोनों टीमों के गेंदबाजों के लिए स्थिति ज्यादा मुश्किल होगी।

इस 43 साल के पूर्व खिलाड़ी को लगता है कि अलग-अलग परिस्थितियों (एडिलेड, ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी) में उनका प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करेगा कि गेंद कितनी स्विंग करेंगी। ली ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में अगर गेंद पर कोई कृत्रिम पदार्थ की अनुमति दी जाती है तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। आपको नई गेंद को चमकदार और पुरानी गेंद को रिवर्स स्विंग कराने के लिए लार की आवश्यकता होती हैं। आमतौर पर (तेज गेंदबाज) पुरानी गेंद की तुलना में नई गेंद पर कम लार का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed