फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND Brisbane Gabba will host final test match as per schedule

ब्रिस्बेन में ही होगा चौथा टेस्ट, BCCI की शर्तें मानी गई, IPL की तरह बायो बबल में रहेंगे खिलाड़ी

Mon, 11 Jan 2021 09:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 11 Jan 2021 09:42 AM IST
सार

पिछले एक हफ्ते में बीसीसीआई के सूत्रों ने पुष्टि की थी कि उन्होंने कभी आयोजन स्थल में बदलाव की मांग नहीं की, लेकिन यह जरूर कहा था कि लगातार दो कड़े पृथकवास खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए आदर्श नहीं हैं।

विज्ञापन
AUSvIND Brisbane Gabba will host final test match as per schedule
ब्रिस्बेन का गाबा मैदान - फोटो : ट्विटर @cricket.com.au

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को ब्रिस्बेन के लिए रवाना होगी क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को दिए आश्वासन के बाद क्वीन्सलैंड की राजधानी में 15 जनवरी से चौथे और अंतिम टेस्ट की मेजबानी को लेकर अनिश्चितता खत्म हो गई है। ब्रिस्बेन में हालांकि क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को ही आने की इजाजत होगी।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने सीए को ब्रिस्बेन में कड़े पृथकवास नियमों से राहत देने के संदर्भ में लिखा था क्योंकि इसके कारण भारतीय टीम को होटल में ही रहना पड़ता, जिसे लेकर खिलाड़ियों को आपत्ति थी। सीए के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने बयान में कहा, ‘मैं सहयोग और योजना के अनुसार चौथे टेस्ट के आयोजन के लिए सीए तथा बीसीसीआई के साथ काम करने की इच्छा के लिए क्वीन्सलैंड सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं।’
विज्ञापन


खिलाड़ियों के लिए अब इंडियन प्रीमियर लीग की तरह के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल की उम्मीद है जहां वे होटल के अंदर एक दूसरे से मिल सकते हैं। यह समस्या उस समय खड़ी हुई जब क्वीन्सलैंड ने सिडनी में कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों को देखते हुए न्यू साउथ वेल्स से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमा बंद कर दी। भारतीय खिलाड़ियों को इससे छूट दी गई थी लेकिन उन्हें कड़े पृथकवास नियमों का सामना करना था। मैच को लेकर अनिश्चितता उस समय बढ़ गई जब शहर में ब्रिटेन से आए नए कोविड-19 संक्रमण का मामला मिला और पिछले हफ्ते तीन दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद सीए ने दर्शकों की क्षमता की घोषणा की। सीए ने विज्ञप्ति में कहा, ‘क्वीन्सलैंड स्वास्थ्य और क्वीन्सलैंड सरकार की सलाह पर चलते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और स्टेडियम्स क्वीन्सलैंड 15 जनवरी से ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए पहुंचने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं और इस दौरान गाबा में दर्शकों की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को ही आने की स्वीकृति होगी।’


उन्होंने कहा, ‘सामाजिक दूरी के नियमों के अनुसार बैठने की योजना से दर्शकों की संख्या में कटौती होगी, अब मैच के टिकटों को दोबारा बेचा जाएगा और मौजूदा टिकट धारकों को पूरा पैसा वापस मिलेगा जिसमें टिकट बीमा सहित सभी खर्चे शामिल हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed