{"_id":"5fbf76788ebc3e5be450b23c","slug":"ausvind-bcci-president-ganguly-to-negotiate-quarantine-terms-with-ca-for-rohit-and-ishant","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकते हैं रोहित-ईशांत, BCCI अध्यक्ष गांगुली निकाल रहे रास्ता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा सकते हैं रोहित-ईशांत, BCCI अध्यक्ष गांगुली निकाल रहे रास्ता
Thu, 26 Nov 2020 03:03 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 26 Nov 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा के ऑस्ट्रेलिया दौरे की उम्मीदें अभी पूरी तरह धूमिल नहीं हुई है। दोनों के भाग्य का फैसला बीसीसीआई के मुखिया सौरव गांगुली के हाथों में हैं। एएनएआई के सूत्रों के मुताबिक गांगुली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संपर्क में हैं और क्वारंटीन नियमों में छूट को लेकर बातचीत जारी है।
विज्ञापन
एडीलेड में 17 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। पिंक बॉल से होने वाले इस डे-नाइट टेस्ट में खेलने के लिए दोनों खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जमकर पसीना बहा रहे हैं। मौजूदा नियमों के हिसाब से रोहित-ईशांत का टेस्ट सीरीज में खेलना असंभव है, क्योंकि आईपीएल में लगी चोट के बाद मैच फिट होने के लिए दोनों खिलाड़ियों को अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद सभी को 14 दिन क्वारंटीन में रहना होता है। खिलाड़ी तो इस दौरान ट्रेनिंग भी नहीं कर सकते। हालांकि आईपीएल खत्म कर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे खिलाड़ियों ने अभ्यास किया था क्योंकि सभी यूएई के बायो बबल से वहां पहुंचे थे। इससे पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख राहुल द्रविड़ ने कहा था कि ईशांत सीरीज से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन