{"_id":"5fd1e8e38ebc3e3d574403c8","slug":"ausvind-australia-will-miss-david-warner-in-opening-test-feel-steve-smith","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: अपने सबसे धुरंधर खिलाड़ी के बिना उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, पहले टेस्ट में कड़ी चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: अपने सबसे धुरंधर खिलाड़ी के बिना उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, पहले टेस्ट में कड़ी चुनौती
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 10 Dec 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में चोटिल डेविड वार्नर की गैर मौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की गहराई की कड़ी परीक्षा होगी। वार्नर और विल पुकोवस्की की चोटों के कारण ऑस्ट्रेलिया को नए सिरे से टीम संयोजन तलाशना होगा।
2 of 4
डेविड वार्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हमारी बल्लेबाजी की गहराई की परीक्षा होनी तय है। वार्नर नहीं है और कुछ नए खिलाड़ी आएंगे, इससे पता चलेगा कि भारत जैसी अच्छी टीम के सामने हम कहां ठहरते हैं। पिछली बार उन्होंने हमें हराया था, उनकी टीम बहुत अच्छी है और यह श्रृंखला शानदार होगी। हमारे लिए जो भी शीर्षक्रम में खेलेगा, उसे अपना काम बखूबी करना है।'
3 of 4
स्टीव स्मिथ
- फोटो : सोशल मीडिया
स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को शानदार बताते हुए कहा कि ईशांत शर्मा के बिना यह हालांकि सबसे मजबूत आक्रमण नहीं है। ईशांत चोट के कारण टेस्ट श्रृंखला से बाहर हैं। स्मिथ ने कहा, 'भारत के पास अच्छे अनुभवी गेंदबाज हैं। मोहम्मद शमी ने काफी क्रिकेट खेलना है और जसप्रीत बुमराह ने भी। स्पिन में अश्विन, जडेजा और कुलदीप के पास काफी अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर
टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ का सामना बुमराह से पहली बार होगा। उन्होंने कहा, 'कुछ अलग से तैयारी नहीं करनी है। हमें पता है कि वह कैसे गेंद डालता है । उसका एक्शन थोड़ा अलग है लिहाजा सतर्क रहना होगा। ईशांत का नहीं खेलना भारत के लिए बड़ा नुकसान है, उसके पास काफी अनुभव है और उसके बिना यह सबसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण नहीं है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।