फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: कप्तान फिंच ने पहले मैच में ही ठोका शतक, 5000 रन पूरे कर हासिल की उपलब्धि

Fri, 27 Nov 2020 12:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 27 Nov 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Aaron finch smashes century against india in 1st ODI, completed 5000 odi runs
आरोन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का आगाज शुक्रवार से सिडनी में हो गया। पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर ने जमकर भारतीय गेंदबाजों की खबर ली। कप्तान फिंच ने तो मैदान के चारों तरफ रन बटोरे और शतक के साथ ही अपने 5000 रन भी पूरे किए।

AUSvIND: Aaron finch smashes century against india in 1st ODI, completed 5000 odi runs
वॉर्नर और फिंच - फोटो : सोशल मीडिया

मैच से पहले फिंच को 5000 वनडे रन के लिए 17 रनों की दरकार थी। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की। फिंच अब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 126वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। इस मामले में उनके जोड़ीदार वॉर्नर ने पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 115 पारियों में ही यह कारनामा कर दिया था।

AUSvIND: Aaron finch smashes century against india in 1st ODI, completed 5000 odi runs
फिंच और वॉर्नर - फोटो : social media

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी की। फिंच ने अपना 17वां शतक पूरा किया तो वहीं वॉर्नर ने भी अर्धशतक जमाया। आउट होने से पहले फिंच ने नौ चौके और दो छक्के की मदद से 124 गेंदों में 114 रन बनाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed