फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND 1st ODI Preview:Game plan and strategy of India and Australia in Sydney ODI

AUSvIND 1st ODI Preview: टीम इंडिया जीत की दावेदार लेकिन ऑस्ट्रेलिया पलटवार को बेकरार

Fri, 11 Jan 2019 10:08 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 11 Jan 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND 1st ODI Preview:Game plan and strategy of India and Australia in Sydney ODI

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज 71 सालों के बाद पहली बार जीतते हुए इतिहास रच दिया। अब तीन मैचों की वनडे सीरीज 12 जनवरी से शुरू हो रही है। ऐसे में मेहमान टीम के पास एक बार फिर से इतिहास रचने का मौका होगा।

विज्ञापन


टीम इंडिया आज तक ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर दो देशों के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है। हां, ये बात और है कि यहां वे वीबी सीरीज 2008 (तीन देशों के बीच खेली जाने वाली सीरीज) और चैंपियंस ऑफ चैंपियंस 1985 में जीत हासिल कर चुकी है। इसके अलावा टी20 सीरीज भी टीम इंडिया यहां अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में विराट की टीम के पास इतिहास रचने का मौका होगा।
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपने उसी फॉर्म को जारी रखने के इरादे से उतरेगी। सीरीज का पहला मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज में जीत की खुशी से लबरेज भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे सीरीज की शुरुआत भी जीत के साथ करना चाहेंगे और इसमें वह किसी भी तरह की कसर छोड़ने के मूड में नहीं होंगे। मेहमानों को हालांकि अपने अतिउत्साह से बचना होगा।

जीत के बाद भारतीय कप्तान और कोच रवि शास्त्री ने जो बयान दिए हैं उनसे वह कई दिग्गजों के निशाने पर हैं। ऐतिहासिक जीत के बाद अगर भारतीय टीम मैदान पर अतिउत्साह दिखाती है तो नुकसान उसे उठाना पड़ सकता है।

कोहली की कप्तानी में भारत ने 71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती है, लेकिन जो ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट में थी उसके मुकाबले मेजबान सीमित ओवरों में ज्यादा बेहतर हैं। ऐसे में भारत को सतर्क रहकर मैदान पर उतरना होगा।

यह होगी भारत की रणनीति

AUSvIND 1st ODI Preview:Game plan and strategy of India and Australia in Sydney ODI

टेस्ट में भारत की जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन का अहम योगदान था। वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाज एक बार फिर बड़ी भूमिका में होंगे और उन्हीं के कंधों पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

तेज गेंदबाजी में टीम की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और मोहम्मद शमी पर होगी। जसप्रीत बुमराह को टीम प्रबंधन ने वनडे सीरीज में आराम देने का फैसला किया और उनके स्थान पर युवा मोहम्मद सिराज को ऑस्ट्रेलिया भेजा है।

बुमराह ने टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। वनडे में वह नहीं हैं इसलिए शमी और भुवनेश्वर के कंधों पर भार बढ़ गया है। शमी ने टेस्ट में बुमराह के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

तेज गेंदबाजों के अलावा भारतीय स्पिनर इस सीरीज में भी बड़ा रोल निभाएंगे। मध्य ओवरों में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इन दोनों ने बीते तकरीबन एक साल में हर जगह टीम को सफलता दिलाई है। दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज में जीत और इंग्लैंड में सीमित ओवरों में भी इन दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

वहीं बल्लेबाजी की बात की जाए तो कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। अंबाती रायडू ने हाल ही में जो प्रदर्शन किया है उससे भारत की नंबर-4 की चिंता को लगभग खत्म कर दिया है। यह सीरीज विश्व कप से पहले रायडू के लिए नंबर-4 पर अपने दावे को और पुख्ता करने वाली साबित होगी. निचले क्रम में केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा टीम के लिए अहम योगदान देंगे।

कैसी है ऑस्ट्रेलियाई टीम

AUSvIND 1st ODI Preview:Game plan and strategy of India and Australia in Sydney ODI

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए जो टीम चुनी है उसमें टेस्ट टीम के सात सदस्य ही हैं जिनमें से छह ने ही टेस्ट में मैदान पर कदम रखा था। टीम की कमान मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एरॉन फिंच के हाथों में है।

फिंच का बल्ला लाल गेंद पर अपने प्रहार दिखाने में बेशक नाकाम रहा हो, लेकिन सफेद गेंद पर उनके बल्ले का जोर अगर चल गया तो भारत के लिए परेशानी खड़ी होना निश्चित है। वनडे में फिंच के अलावा ग्लैन मैक्सेवल, मिशेल मार्श, एलेक्स कारे पर मेजबान टीम का भार होगा। भारत के मजबूत गेंदबाजी क्रम के इन सभी के लिए समस्याएं बड़ी हैं और इससे पार पाना ऑस्ट्रेलिया के लिए सिरदर्दी होगी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए जो खिलाड़ी छुपे रुस्तम साबित हो सकेत हैं वो हैं मार्कस स्टोइनिस और बिलि स्टानलेक। इन दोनों को भारत किसी भी तरह से हल्के में नहीं ले सकता। वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पेट कमिंस, तीनों को इस सीरीज में आराम दिया है।

ऐसे में लंबे अंतराल बाद वापसी कर रहे पीटर सिडल के पास विश्व कप के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का यह अच्छा मौका है। सिडल के अलावा मिशेल मार्श, स्टानलेक, जेसन बेहेनडोर्फ को मजबूत भारतीय बल्लेबाजी क्रम को रोकने की चुनौती उठानी पड़ेगी।

स्पिन में मेजबान टीम के पास ऑफ स्पिनर नाथन लियोन और लेग स्पिनर एडम जाम्पा के रूप में दो विकल्प हैं। लियोन ने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा किया है लेकिन वनडे में उन्हें अपने आप को साबित करना होगा। लियोन वनडे टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं. उन्होंने अपना आखिरी वनडे पिछले साल जून में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

दोनों टीम इस प्रकार है

AUSvIND 1st ODI Preview:Game plan and strategy of India and Australia in Sydney ODI
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स केरी (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लियोन, पीटर सिडल, झाय रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed