फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Austrlianan government can consider some relaxtion on Indias tour of Australia amid lockdown

बिना किसी पाबंदी के विदेशी दौरे पर जाएगी टीम इंडिया! रियायत दे सकती है ऑस्ट्रेलियाई सरकार

Sat, 25 Apr 2020 12:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 25 Apr 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
Austrlianan government can consider some relaxtion on Indias tour of Australia amid lockdown
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस महामारी के कारण 30 करोड़ डॉलर का नुकसान झेल रहे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को आर्थिक संकट से निकालने के लिए ऑस्ट्रेलिया सरकार इस साल के आखिर में भारतीय टीम के दौरे के लिए यात्रा पाबंदियों में रियायत दे सकती है।

विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को वैश्विक लॉकडाउन के कारण भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है  यही नहीं उसने अपने 80 प्रतिशत स्टाफ की भी छंटनी कर दी है। भारतीय टीम के दिसंबर जनवरी के दौरे से उसे राहत मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया की सीमाएं अभी 30 सितंबर तक सील है, लेकिन यात्रा संबंधी पाबंदियां आगे भी बढाई जा सकती है।
विज्ञापन


‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया सरकार भारतीय टीम को अगले सत्र में आस्ट्रेलिया दौरे के लिये यात्रा संबंधी प्रतिबंधों में छूट देने पर विचार कर रही है ताकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान से बचाया जा सके। रिपोर्ट में कहा गया, 'क्रिकेट आस्ट्रेलिया को इस संदर्भ में सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब मिला है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस वित्तीय चक्र में 50 करोड़ डॉलर का राजस्व मिलने की उम्मीद थी जिसमें बड़ी रकम प्रसारण अधिकारों से मिलती है। क्रिकेट अगर सिर्फ टीवी के लिए भी होता है तो उसे पांच करोड़ डॉलर का ही नुकसान होगा। भारतीय टीम का दौरा अगर रद्द होता है तो नुकसान भारी होगा। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने शुक्रवार को कहा था कि उनकी सरकार खेलों की बहाली के लिए हर विकल्प पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed