फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australians all out on 241 against indian board presidents eleven

रसूल की चली फिरकी, 241 पर सिमटे कंगारू

Sat, 16 Feb 2013 05:40 PM IST
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 16 Feb 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
australians all out on 241 against indian board presidents eleven

बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम युवा स्पिनर परवेज रसूल की स्पिन के जाल में फंस गई। दो दिवसीय इस अभ्यास मैच के पहले दिन टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिन का आकर्षण रहे 23 वर्षीय युवा स्पिनर रसूल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 45 रन देकर सात विकेट चटकाए। उनकी इस घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 241 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन


नियमित कप्तान माइकल क्लार्क और उपकप्तान शेन वाटसन के बगैर उतरी ऑस्ट्रेलिया को अंदाजा हो गया कि इस दौरे पर उनके लिए चुनौती आसान नहीं है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही और ओपनर एड कोवेन और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। ख्वाजा पांच चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए। कोवेन ने आठ चौकों और एक छक्के के साथ 58 रन की पारी खेली और रसूल का पहला शिकार बने।
विज्ञापन


कप्तान मैथ्यू वेड भी 35 रन बनाने के बाद रसूल की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। रसूल ने 41 रन बनाने वाले स्टीवन स्मिथ को भी ज्यादा देर विकेट पर खड़े नहीं होने दिया। टॉप बल्लेबाजों को आउट करने के बाद रसूल को निचलेक्रम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में ज्यादा देर नहीं लगी। रसूल ने पीटरसन सिडल (22), जेम्स पैटिनसन (09), जैकसन बर्ड (01) और एस्टोन एगर (00) को भी जल्द आउट कर दिया। भारत की ओर से रसूल के अलावा स्टुअर्ट बिन्नी ने एक और सरबजीत लाड्डा ने दो विकेट अपने नाम किए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं परवेज रसूल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में सात विकेट लेकर बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के स्पिनर परवेज रसूल सुर्खियों में आ गए हैं। जम्मू एंड कश्मीर (जेएंडके) के निवासी 23 वर्षीय रसूल दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। जम्मू एंड कश्मीर के लिए रणजी खेलने वाले रसूल सिर्फ गेंदबाज ही नहीं बल्कि बढ़िया बल्लेबाज भी हैं। 17 प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 46 विकेट के अलावा 1003 रन भी हैं। गेंदबाजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 41 रन पर सात विकेट जबकि बल्लेबाजी में उनका सर्वाधिक स्कोर 171 रन है। उनके नाम तीन शतक और दो अर्धशतक हैं।

अभ्यास के लिए अच्छा: कोवेन
बोर्ड प्रेजिडेंट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में आस्ट्रेलिया की पहली पारी भले ही 241 रन पर सिमट गई हो लेकिन कार्यवाहक कप्तान एड कोवेन ने कहा कि टर्निंग विकेट को टीम के लिए अच्छा बताया। कोवेन ने कहा, ‘टर्निंग विकेट होना बढ़िया है क्योंकि हमें टर्न होती गेंद के खिलाफ अभ्यास करना है।


यदि आप क्रीज डिफेंस करते हैं तो आप स्पिनरों के हाथ में खेल रहे हैं। मेरे विचार से जिन बल्लेबाजों ने रन बनाए हैं उन्होंने गेंद को डिफेंस करने की बजाय उसे हिट किया है। वे गेंदबाज पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। आप हर गेंद को स्वीप भी नहीं कर सकते। आपको लाइन और लेंथ जानना जरूरी होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed