{"_id":"6071dea247e3171e69783e39","slug":"australian-women-cricket-team-defeated-new-zealand-to-register-their-record-24th-consecutive-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने लगातार 24वीं जीत के साथ किया क्लीनस्वीप, वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने लगातार 24वीं जीत के साथ किया क्लीनस्वीप, वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया
Sat, 10 Apr 2021 10:51 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोनगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोनगानुई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने बारिश से प्रभावित तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां न्यूजीलैंड को 21 से हराकर इस प्रारूप में लगातार 24वीं जीत के साथ तीन मैचों की शृंखला में क्लीन स्वीप किया। ऑस्ट्रेलिया की यह वनडे में लगातार 24वीं जीत है जो महिला और पुरुष दोनों में रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 3-0 से जीती। सात विकेट लेने वालीं मेगान प्लेयर ऑफ द सीरीज जबकि एलिसा हीली प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।
विज्ञापन
बारिश के कारण यह मैच 25-25 ओवरों का कर दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी केलिए आमंत्रित किए जाने पर सात विकेट पर 149 रन बनाए। उसकी तरफ से एलिसा हीली ने 46 और बेथ मूनी ने 28 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से लीग कास्पेरेक ने तीन और ली ताहुहु ने दो विकेट लिए। न्यूजीलैंड की टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 128 रन ही बना पाई। उन्होंने लगातार विकेट गंवाए। उसकी तरफ से सर्वाधिक स्कोर नौवें नंबर की बल्लेबाज ताहुहु (21) ने बनाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मेगान शट और जार्जिया वारेहाम ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन