{"_id":"33b890d2-6b61-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"australian-team-announced-for-indian-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन ऑलराउंडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन ऑलराउंडर
पर्थ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहु-प्रतिक्षित भारत दौरे के लिए गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया। भारत के खिलाफ आगामी चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में एक साथ तीन ऑलराउंडरों को उतारने का फैसला किया है।
विज्ञापन
माइकल क्लार्क को ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनाया गया है। चोट से उभर रहे डेविड वॉर्नर को भी टीम में जगह दी गई है। वहीं, शेन वाटसन को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टीम में तीन ऑलराउंडरों ग्लेन मैक्सवेल, मोएसिस हैनरिक्स और स्टीवन स्मिथ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 22 फरवरी से शुरू हो रही है। सीरीज के मैच चेन्नई, हैदराबाद, मोहाली और दिल्ली में खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 22 से 26 फरवरी तक चेन्नई में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 मार्च तक हैदराबाद में, तीसरा टेस्ट मैच 14 से 18 मार्च तक मोहाली में और चौथा टेस्ट मैच 22 से 26 मार्च तक दिल्ली में खेला जाएगा।
विज्ञापन
टीम ऑस्ट्रेलिया
माइकल क्लार्क (कप्तान), शेन वाटसन (उपकप्तान), जैक्सन बियर्ड, ईडी कोवान, जेवियर डोहर्टी, एम हेनरीक्यूस, फिलिप ह्यूग्स, माइकल जॉनसन, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स पैटिंसन, पीटर सिड्ल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वाडे और डेविड वार्नर।