{"_id":"a5d2ba72-6d54-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"australian-spinners-look-to-english-help-for-india-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड जैसी रणनीति अपनाएंगे कंगारू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड जैसी रणनीति अपनाएंगे कंगारू
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Sat, 02 Feb 2013 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया को उसके घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में मात देने के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर इंग्लैंड जैसी रणनीति अपाएंगे। इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नॉथन लियोन और जेवियर डोहर्टी इंग्लैंड के स्पिनरों का गहन अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड ने अपने स्पिनरों के दम पर भारत में ऐतिहासकि टेस्ट सीरीज जीती थी। भारतीयों को स्पिन खेलने में माहिर माना जाता है लेकिन इंग्लैंड के ग्रीम स्वान और मोंटी पनेसर ने पिछले साल दिसंबर में टेस्ट सीरीज़ में भारतीय खिलाड़ियों को काफी परेशान किया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर डोहर्टी ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से कहा कि मैंने भारत इंग्लैंड सीरीज़ दर्शक के बजाय शोधकर्ता की तरह देखी। उन्होंने कहा कि लेकिन जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, उसके फुटेज मैं दोबारा देखूंगा। स्वान और पनेसर ने उनके आक्रमण की अगुवाई की और इंग्लैंड ने सीरीज़ जीत ली।
विज्ञापन