{"_id":"59d878834f1c1b6d548b5f9a","slug":"australian-skipper-steve-smith-ruled-out-from-t-20-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: कंगारुओं को लगा बड़ा झटका, कप्तान स्मिथ सीरीज से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: कंगारुओं को लगा बड़ा झटका, कप्तान स्मिथ सीरीज से बाहर
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
steven smith
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया के खिलाफ रांची में शनिवार को होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले जोरदार झटका लगा है। दरअसल, कप्तान स्टीव स्मिथ चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं। खबरे आ रही हैं कि स्मिथ भारत के खिलाफ होने वाले तीन टी 20 मैचों की सीरीज में नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ की जगह ऑलराउंडर मार्कस स्टोनिस को टीम में जगह दी गई है। स्टीव स्मिथ को इलाज के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया भेजा जा रहा है। यह फैसला ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा शनिवार सुबह लिया गया। स्मिथ की अनुपस्थिती में डेविड वॉर्नर टीम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
पढ़ेंः- सहवाग ने कहा, टीम इंडिया करेगी टी-20 में कंगारुओं का 3-0 से क्लीन स्वीप
विज्ञापन
बता दें कि अभ्यास सत्र के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के कंधे में चोट लगी थी। जिसके बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज को स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनका एमआरआई स्कैन भी कराया गया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया प्रबंधन को राहत महसूस हुई जब डॉक्टर ने स्मिथ को फिट घोषित किया और पहले टी 20 में खेलने के लिए हरी झंडी दी थी।
ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में संपन्न पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब दोनों टीमों के बीच 7 अक्टूबर से तीन मैचों की टी 20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी। शनिवार को सीरीज का पहला मैच रांची में होगा।