फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian pacer Mitch Claydon suspended after applying hand sanitizer to ball

गेंद पर सैनिटाइजर लगाकर चटकाए तीन विकेट, बतौर सजा टीम से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलियाई पेसर

Sun, 06 Sep 2020 12:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 06 Sep 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Australian pacer Mitch Claydon suspended after applying hand sanitizer to ball
मिच क्लेडॉन - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल में न सिर्फ इंसानी तौर तरीके बदल गए बल्कि खेलों के नियम भी बदलने पड़े। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने गेंद चमकाने के लिए लार या थूक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद किसी भी मैच में खिलाड़ी पसीने का ही इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन अब गेंद पर हैंड सैनिटाइजर के प्रयोग की खबर सामने आई है, जिसके बाद आरोपी गेंदबाज को बर्खास्त कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना इंग्लैंड के बॉब विलिस ट्रॉफी के दौरान एक मैच की बताई जा रही है, जहां ससेक्स की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिच क्लेडॉन ने बीते माह मिडिलसेक्स के खिलाफ पहली पारी में गेंद पर हैंड सैनिटाइजर लगा दिया। 37 वर्षीय क्लेडॉन को तीन सफलताएं भी हाथ लगी थी। टीम मैनेजमेंट ने बयान जारी करते हुए सर्रे के खिलाफ अगले मैच से आरोपी गेंदबाज को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस मामले की जांच शुरू की है। ससेक्स ने अपनी वेबसाइट पर कहा, 'मिडिलसेक्स के खिलाफ हमारे मैच के दौरान गेंद पर सैनिटाइजर लगाने के आरोपों की ईसीबी की जांच का नतीजा आने तक मिच क्लेडन को निलंबित किया जाता है। इस समय और कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लेडॉन ने 112 प्रथम श्रेणी मैच में 310 विकेट लिए हैं। 11 बार पारी में 4 विकेट, 9 बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। 110 लिस्ट-ए में 138 विकेट और 147 टी-20 मैच में 159 सफलताएं अर्जित की है। अनुभवी क्लेडॉन के स्थान पर द. अफ्रीका के डेविड वीस को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। 16 वर्षीय जेम्स कोल्स और 19 वर्षीय अली ओर भी चयन के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed