{"_id":"d11fe16e-7600-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"australian-media-will-boycott-border-gavaskar-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट सीरीज का बहिष्कार करेगी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट सीरीज का बहिष्कार करेगी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई द्वारा ऑस्ट्रेलिया की एक फोटो एजेंसी को एक्रीडेशन देने से इनकार करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख मीडिया हाउसों ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान फोटो कवरेज से इनकार कर दिया है। गैटी इमेज फोटो एजेंसी ऑस्ट्रेलिया की चार बड़ी मीडिया कंपनियों को फोटो मुहैया कराती है लेकिन बीसीसीआई ने सीरीज के लिए इस बार उसे अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
इसी कारण न्यूज लीमिटेड और एएपी ने भी सीरीज के दौरान फोटो नहीं जारी करने का निर्णय लिया है। फोटो एजेंसियों का यह विरोध बीसीसीआई द्वारा ऑस्ट्रेलिया के मशहूर रेडियो कमेंटेटर जिम मैक्सवेल को भी एक्रीडेशन देने से इनकार करने के बाद ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग द्वारा लाइव रिपोर्ट का बहिष्कार करने के बाद आया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल हुई सीरीज के दौरान भी इसी तरह का विरोध हुआ था जब बीसीसीआई ने दो अंतरराष्ट्रीय फोटो न्यूज एजेंसी गैटी इमेज और एक्शन इमेज को एक्रीडेशन देने से इनकार किया था।
विज्ञापन