फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian fast bowler Pat Cummins says Better if T20 World Cup is in UAE

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस बोले- बेहतर होगा अगर टी20 विश्व कप यूएई में हो

Sat, 08 May 2021 08:06 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 May 2021 08:06 AM IST
सार

कमिंस ने कहा कि यदि यह भारतीय संसाधनों पर भारी पड़ता है या वहां इसका आयोजन करना सुरक्षित नहीं है तो मुझे नहीं लगता कि फिर इसे वहां करवाना सही होगा।

विज्ञापन
Australian fast bowler Pat Cummins says Better if T20 World Cup is in UAE
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का मानना है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण यदि आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन भारत में करना असुरक्षित है तो बेहतर यही होगा कि उसे यूएई में आयोजित किया जाए। कमिंस ने कहा कि यदि यह भारतीय संसाधनों पर भारी पड़ता है या वहां इसका आयोजन करना सुरक्षित नहीं है तो मुझे नहीं लगता कि फिर इसे वहां करवाना सही होगा। यह पहला सवाल है जिसका उत्तर देने की जरूरत है।

विज्ञापन


संभवत: अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। अभी इसमें छह महीने का समय है। क्रिकेट अधिकारियों के लिए यह प्राथमिकता होनी चाहिए कि वह भारत सरकार से बात करके यह देखे कि भारतीय लोगों के लिए सबसे अच्छा क्या है। पिछले साल यूएई में आईपीएल का आयोजन शानदार रहा लेकिन लाखों लोगों का मानना था कि इसे इस बार भारत में खेला जाना चाहिए। इसलिए आप क्या करते हैं। आपको दोनों पक्ष देखने होते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सर्वश्रेष्ठ संभावित सलाह लेने के बाद टूर्नामेंट आयोजित किया। बायो बबल में खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद आईपीएल को टला दिया गया है। इसके बाद आईसीसी के इस टूर्नामेंट पर सवालिया निशान लग गया है क्योंकि तब भारत में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed