ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रेयान हैरिस ने लिया संन्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ प्रतिष्ठित एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को झटका लगा जब तेज गेंदबाज रेयान हैरिस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
एशेज सीरीज की शुरुआत आठ जुलाई से कार्डिफ में हो रही है। 35 वर्षीय गेंदबाज को एसेक्स के खिलाफ वार्म अप मैच में टीम में शामिल नहीं किया गया।
हैरिस को चोट के कारण बार-बार टीम से रहना भी पड़ा। हैरिस के संबंध में एक दुखद मामला यह रहा कि वह हर एक मैच के बाद टीम से बाहर रहे।
"मैंने सोचा यही है सही समय"
हैरिस घुटने की चोट के कारण परेशान रहे हैं, इसका उनके कैरियर पर भी असर पड़ा है। स्कैन से स्पष्ट हुआ है कि दाहिने घुटने को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
हैरिस ने कहा कि एक दिन पहले मुझे अपनी चोट की स्थिति के बारे में पता चला। मैंने परिवार से बात की है। क्रिकेट से विदा लेने का यह सही समय है। 2010 में पदार्पण करने वाले हैरिस ने 27 टेस्ट मैचों में 113 विकेट लिए हैं।
हैरिस के क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। हैरिस को शुभकामनाएं देने में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान माइकल क्लार्क, वनडे कप्तान स्टीवन स्मिथ और शेन वॉटसन समेत कई दिग्गज शामिल थे।