{"_id":"6807612d1545e3ed010a5a67","slug":"australian-cricketer-michael-slater-gets-jail-term-for-domestic-violence-will-walk-free-due-to-time-served-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Michael Slater: घरेलू हिंसा के लिए स्लेटर को जेल, सजा भुगत चुके होने के कारण रहेंगे बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Michael Slater: घरेलू हिंसा के लिए स्लेटर को जेल, सजा भुगत चुके होने के कारण रहेंगे बाहर
Tue, 22 Apr 2025 02:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:58 PM IST
सार
अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि शराब के नशे में वह बार बार अपराध दोहरा रहा था जिससे उनका व्यवहार और भी अनिश्चित हो गया।
विज्ञापन
माइकल स्लेटर
- फोटो : ICC
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से कमेंटेटर बने माइकल स्लेटर को घरेलू हिंसा समेत कई मामलों में चार साल की जेल की सजा सुनाई गई है, लेकिन एक साल से अधिक की सजा भुगत चुके होने के कारण उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा । एबीसी स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जेल में रहने के कारण उनकी सजा आंशिक रूप से निलंबित कर दी गई है।
55 वर्षीय स्लेटर पर घरेलू हिंसा, अवैध रूप से पीछा करने या धमकाने, रात में घर में घुसने, सामान्य हमला, शारीरिक क्षति पहुंचाने के लिए हमला और गला घोंटने या दम घुटने सहित एक दर्जन से अधिक अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि शराब के नशे में वह बार बार अपराध दोहरा रहा था जिससे उनका व्यवहार और भी अनिश्चित हो गया।
रिपोर्ट में कहा गया, 'अदालत ने सुना कि स्लेटर ने खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी क्योंकि उसने पीड़िता को उत्पीड़न की रिपोर्ट न करने की चेतावनी दी थी और वह स्लेटर के व्यवहार से बेहद भयभीत महसूस कर रही थी।' पीड़िता की पहचान रिपोर्ट में नहीं बताई गई है लेकिन कहा गया है कि वह क्वींसलैंड के नूसा इलाके की थी और 2023 से यह सब सहन कर रही थी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने 1993 से 2003 के बीच 74 टेस्ट और 42 वनडे खेले हैं ।