फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian Cricketer Marnus Labuschagne Says Toughest To Face Indian Pacer Jasprit Bumrah

भारत के खिलाफ बुमराह का सामना करना सबसे मुश्किल : लाबुशाने 

Mon, 20 Jul 2020 07:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 20 Jul 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
Australian Cricketer Marnus Labuschagne Says Toughest To Face Indian Pacer Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्न्स लाबुशाने की गिनती अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेजी से उभरने वाले बल्लेबाजों में होती हैं। वह दिसंबर में भारतीय टीम के दौरे का बेताबी से इंतजार कर रहे है जहां दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। उनका मानना है कि मेजबान टीम अपना दबदबा बनाने में कामयाब रहेगी। हालांकि उन्होंने माना कि विश्व स्तरीय भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह का सामना करना सबसे मुश्किल होगा। 

विज्ञापन


लाबुशाने 2018-19 की सीरीज में भारत के खिलाफ सिडनी में खेले गए टेस्ट में मैदान में उतरे थे। भारत के खिलाफ उन्होंने यही एकमात्र टेस्ट खेला है। ब्रिसबेन से बातचीत में इस 26 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने कहा, ‘वे सभी अच्छे गेंदबाज है लेकिन बुमराह की चुनौती से निपटना मुश्किल होगा। वह लगभग 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार गेंदबाजी करने और परिस्थितियों का साथ मिलने पर गेंद को स्विंग करने की क्षमता रखते हैं। वह गेंद को विकेट की तरफ अंदर लाने में भी सक्षम हैं।’
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 टेस्ट में चार शतक और सात अर्द्धशतक के साथ 63 की औसत से रन बनाने वाले मार्न्स ने कहा, ‘आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ खुद को परखना चाहते हैं। जसप्रीत शायद उस गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ हैं। अनुभवी इशांत शर्मा ने भी पिछले दो वर्षों में काफी सुधार किया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed