फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australian cricketer face media fury in the wake of debacle

'ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पागलखाने भेज दो'

Mon, 25 Mar 2013 04:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 25 Mar 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
australian cricketer face media fury in the wake of debacle

भारतीय सरजमीं पर कंगारुओं को मिली 4-0 की करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने अपनी टीम की जमकर खिंचाई की है। 'हेराल्ड सन' ने तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पागलखाने भेजने तक की नसीहत दे डाली।

विज्ञापन



टेलीग्राफ के एक लेख में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह अब तक का सबसे खराब दौरा रहा। यह पिछले 34 साल में देश की सबसे खराब टेस्ट टीम है।

हेराल्ड सन ने लिखा है कि भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का व्यवहार पागलों जैसा रहा। टीम में एक ही गलती को बार-बार दोहराया।

एशेज से पहले अगर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अपनी आदत नहीं सुधारी तो उन्हें पागलखाने में भर्ती कराना पड़ सकता है।

हेराल्ड के मुताबिक एशेज से पहले चिंता का विषय बल्लेबाजी औसत नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की मानसिकता है।

हार के सबसे बड़े गुनाहगार हैं वॉटसन
ऑस्ट्रेलियाई खेल पत्रकारों ने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों खासकर कार्यवाहक कप्तान शेन वॉटसन को जमकर आड़े हाथों लिया।

टेलीग्राफ ने कहा कि शेन वॉटसन फिलहाल टीम में पक्की जगह के काबिल नहीं हैं। दिल्ली टेस्ट में तो उन्होंने खराब प्रदर्शन की हद कर दी। उसे अपने प्रदर्शन पर आत्ममंथन करने की जरूरत है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि माइकल क्लार्क के साथ वह ऑस्ट्रेलिया का सबसे सीनियर खिलाड़ी है, लेकिन वह एकमात्र बल्लेबाज है जिसने अर्धशतक भी नहीं बनाया। पुछल्ले बल्लेबाजों तक ने अर्धशतक बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडनी मार्निंग हेराल्ड ने कहा कि दिल्ली में कप्तान रहे वॉटसन सबसे ज्यादा दोषी हैं। हेराल्ड ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के आउट होने के तरीकों पर उंगली उठाई।


अखबार में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया का इस सीरीज में दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 99 रन था जो तेज गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क ने बनाया। भारत में आउट होना कोई अपराध नहीं है, लेकिन इस तरीके से आउट होना बिल्कुल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed