{"_id":"5c46094abdec22102e65c8ae","slug":"australian-cricketer-david-warner-to-undergo-for-surgery-on-injured-elbow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहनी की चोट की सर्जरी कराएंगे वॉर्नर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहनी की चोट की सर्जरी कराएंगे वॉर्नर
Mon, 21 Jan 2019 11:32 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
david warner
ऑस्ट्रेलिया के प्रतिबंधित उपकप्तान डेविड वॉर्नर बांग्लादेश प्रीमियर लीग में लगी चोट के बाद स्वदेश लौट आए हैं और अपनी कोहनी का ऑपरेशन कराएंगे। वॉर्नर, पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट पिछले साल मार्च में गेंद से छेड़खानी प्रकरण के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध झेल रहे हैं।
विज्ञापन
वॉर्नर ने बीपीएल में सिलहट सिक्सर्स के लिए खेला जिसमें उन्हें चोट लग गई। मेलबर्न में सोमवार को उनकी जांच की गई। उनकी कोहनी का मामूली सा ऑपरेशन किया जाएगा। स्मिथ ने भी पिछले सप्ताह कोहनी का आपरेशन कराया और उन्हें छह सप्ताह आराम की सलाह दी गई है। दोनों खिलाड़ियों का प्रतिबंध मार्च के अंत में खत्म होगा।
विज्ञापन