फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australian cricketer Chris Lynn injured before start ipl

IPL से पहले KKR को लगा तगड़ा झटका, घायल हुआ टीम का सबसे खतरनाक खिलाड़ी

Thu, 22 Feb 2018 08:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
australian cricketer Chris Lynn injured before start ipl
Chris Lynn

आईपीएल सीजन-11 के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में दो बार आईपीएल जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्ट को तगड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज और टी-20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज क्रिस लिन के कंधे में इंजरी हो गई है।

विज्ञापन


कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में इस खिलाड़ी को मोटी रकम देकर खरीदा था। क्रिस लिन को केकेआर ने 9.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। क्रिस ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड के बीच हुई ट्राई सीरीज के फाइनल में चोटिल हो गए। यह वाकया न्‍यूजीलैंड की पारी के 9वें ओवर का है, जब क्रिस लिन डाइव लगाने के चक्कर में अपना कंधा चोटिल करवा बैठे। इस घटना के बाद लिन को मैदान से बाहर ले जाया गया।

विज्ञापन

australian cricketer Chris Lynn injured before start ipl
क्रिस लिन

गौरतलब है कि क्रिस लिन न सिर्फ केकेआर के स्टार खिलाड़ी हैं, बल्कि उन्हें केकेआर का कप्तान भी बनाया जा सकता था। केकेआर के सीनियर कोच जैक कैलिस ने खुद यह बात कबूली थी कि गंभीर के टीम से जाने के बाद क्रिस लिन को केकेआर का कप्तान बनाया जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले भी 2017 के आईपीएल में क्रिस लिन को फील्डिंग करते समय कंधे में चोट आ गई थी, इसके बाद वह केकेआर के लिए अहम मुकाबले नहीं खेल पाए थे। पिछले सीजन में मंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए उन्हें यह इंजरी हुई थी। अपनी इंजरी से परेशान होकर क्रिस लिन ने एक ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'हे भगवान..मैंने कुछ गलत किया है क्या?'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed