फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian cricket coach justin langer wants to extend his coaching contract and tenure

Justin Langer Tenure: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कोच लैंगर बढ़वाना चाहते हैं अपना कार्यकाल, बोर्ड से करेंगे बातचीत

Wed, 19 Jan 2022 11:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 19 Jan 2022 11:53 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए देश के क्रिकेट बोर्ड से बातचीत करने के लिए तैयार हैं। लैंगर को 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद टीम की संस्कृति को बदलने और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमियों का सम्मान हासिल करने की कवायद के तहत मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
Australian cricket coach justin langer wants to extend his coaching contract and tenure
जस्टिस लैंगर - फोटो : social media

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर अपना कार्यकाल बढ़ाने के लिए देश के क्रिकेट बोर्ड से बातचीत करने के लिए तैयार हैं। लैंगर को 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद टीम की संस्कृति को बदलने और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमियों का सम्मान हासिल करने की कवायद के तहत मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनका अनुबंध जून में समाप्त होने वाला है। 

विज्ञापन


लैंगर ने कहा, "मैं कभी (अपने भविष्य को लेकर) व्यग्र नहीं रहा। विश्व कप से पहले और एशेज से पहले हमें बेहतर तैयारियों का मौका नहीं मिला था। इसलिए यह कोई संयोग नहीं है। हमारे दो मिशन थे विश्व कप जीतना और फिर एशेज जीतना। इतनी छोटी अवधि में यह हासिल करना बहुत बड़ा प्रयास है। हम इससे वास्तव में बहुत संतुष्ट हैं, बहुत खुश हैं। हमें वास्तव में इन उपलब्धियों पर गर्व है। हम सभी ने कहा था कि एशेज के बाद हम इस पर बात करेंगे। इसलिए मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में इस पर बातचीत शुरू हो जाएगी। इस पर बात करने के लिए बहुत कुछ है।"
विज्ञापन


गौरतलब है कि लैंगर की कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर से विश्व क्रिकेट में अपनी खोई हुई जगह और प्रतिष्ठा हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया ने लैंगर की कोचिंग में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और इसके बाद इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज को 4-0 से अपने नाम किया।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed