{"_id":"601e80ff8ebc3e27f02b2ad5","slug":"australian-cricket-awards-2021-steve-smith-dominates-wins-allan-border-medal-for-the-third-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कार 2021: स्मिथ का दबदबा, तीसरी बार जीता एलेन बॉर्डर पदक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कार 2021: स्मिथ का दबदबा, तीसरी बार जीता एलेन बॉर्डर पदक
Sat, 06 Feb 2021 05:13 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 06 Feb 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कार 2021 की घोषणा कर दी। कोरोना काल में क्रिकेट के प्रभावित रहने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग पुरस्कारों से नवाजा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के शीर्ष पुरस्कारों में पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने तीसरी बार एलन बॉर्डर पदक जीता जबकि बेथ मूनी ने पहली बार बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार अपने नाम किया। स्मिथ को खेल के तीनों प्रारूपों में प्रदर्शन के लिए यह पदक मिला जबकि मूनी ने पहली बार महिला क्रिकेट में यह पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
पुरस्कार का चयन 2020-21 में मतदान प्रक्रिया के आधार पर हुआ। स्मिथ पुरस्कार के लिए चुने जाने पर हैरान थे क्योंकि वह भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने कहा, ‘मैं काफी रोमांचित हूं लेकिन मैंने इसकी कल्पना नहीं की थी। मुझे लगा था कि मार्नस लाबुशेन या पैट कमिंस को पुरस्कार मिलेगा। मैं इस सत्र में टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका जिससे ज्यादा वोट मिलते हैं।’
विज्ञापन
स्मिथ को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का भी पुरस्कार मिला, उन्होंने आरोन फिंच और लेग स्पिनर एडम जम्पा को पछाड़ा। स्मिथ ने 63.11 की औसत से 568 रन बनाए जिसमें बंगलूरू और सिडनी में शतक शामिल है।
एश्टन एगर को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर का पुरस्कार मिला जिन्होंने जम्पा और फिंच को पछाड़ा। स्मिथ ने तीनों प्रारूपों में 45.75 की औसत से 1098 रन बनाए थे। इसमें चार अर्धशतक और चार शतक शामिल है। पैट कमिंस दूसरे और वनडे कप्तान फिंच तीसरे स्थान पर रहे। वहीं मूनी ने मैग लैनिंग और जार्जिया वेयरहैम को पछाड़ा।