फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian coach Daniel Vettori admitted victory is unlikely after Jasprit Bumrah and Akash Deep Partnership

IND vs AUS: आकाश-बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के मुंह से छीनी जीत? विटोरी ने माना भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों का लोहा

Tue, 17 Dec 2024 06:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Dec 2024 06:10 PM IST
सार

बारिश से बाधित गाबा टेस्ट में भारत की स्थिति भले ही अच्छी नहीं दिख रही है, लेकिन केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों के बाद बुमराह और आकाश दीप ने चौथे दिन के खेल के अंत में 39 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।

विज्ञापन
Australian coach Daniel Vettori admitted victory is unlikely after Jasprit Bumrah and Akash Deep Partnership
डेनियल विटोरी - फोटो : PTI

विस्तार

निचले क्रम के बल्लेबाज आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह ने 10वें विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में फॉलोऑन के खतरे से बाहर निकाला। कंगारू टीम के सहायक कोच डेनियल विटोरी ने भी माना कि इन दोनों बल्लेबाजों ने ही फॉलोऑन की योजना को विफल कर दिया जिससे मैच ड्रॉ की ओर अग्रसर हो गया है। 
विज्ञापन

राहुल-जडेजा के बाद आकाश-बुमराह ने संभाला 
बारिश से बाधित गाबा टेस्ट में भारत की स्थिति भले ही अच्छी नहीं दिख रही है, लेकिन केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों के बाद बुमराह और आकाश दीप ने चौथे दिन के खेल के अंत में 39 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। स्टंप के समय आकाश दीप 27 और बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट गंवाकर 252 रन बना लिए हैं, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया से 193 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर अपना पहला मैच खेल रहे आकाश दीप जब क्रीज पर आए तब भारत का स्कोर नौ विकेट पर 213 रन था और टीम को फॉलोऑन से बचने के लिए और 33 रन की जरूरत थी। उन्होंने बुमराह के साथ आखिरी विकेट के लिए अच्छी साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को हताश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विटोरी ने चौथे दिन के खेल के बाद कहा, मुझे लगता है कि मैच से परिणाम हासिल करने का एकमात्र तरीका फॉलोऑन के लिए मजबूर करना था। हमने आखिरी विकेट हासिल करने की बेताबी दिखाई। जब जडेजा आउट हुए तो हमने सोचा कि हमारे पास वास्तव में अच्छा मौका है, लेकिन बुमराह और आकाश दीप ने वास्तव में संघर्षपूर्ण साझेदारी थी। इस मैच में दुर्भाग्य से काफी समय बर्बाद हो गया है और इसने चीजों को मुश्किल बना दिया है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित नहीं कर गलती की? 
ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित इस मैच के दूसरे दिन तक सात विकेट पर 405 रन बना लिए थे, लेकिन टीम ने पारी घोषित किए बिना तीसरे दिन भी खेलना जारी रखा। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 445 रन पर सिमटी थी। विटोरी से जब पूछा गया कि क्या टीम ने पारी घोषित करने में देरी की तो उन्होंने कहा,  नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता। हम जानते है कि इस खेल में पहली पारी के रन बेहद महत्वपूर्ण होंगे। आप वास्तव में मौसम के लिए योजना नहीं बना सकते हैं। हमने ऐसे दिन भी देखे है जब मौसम पूर्वानुमान से अलग होता है।

ऑस्ट्रेलिया को  तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के चोटिल होने से बड़ा झटका लगा।  विटोरी ने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक को खोने से ऑस्ट्रेलिया की योजना पर असर पड़ा, लेकिन बारिश के कारण मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की तेज गेंदबाजी जोड़ी को विश्राम का मौका मिल गया और उन पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा। विटोरी ने कहा, अगर यह पूरे 90 ओवर का खेल होता तो परेशानी हो सकती थी लेकिन बारिश के कारण मार्श और कमिंस को विश्राम का मौका मिल गया। टीम में नाथन लियोन की मौजूदगी इस तरह की परिस्थितियों से निपटने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed