फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   australian captain Steve Smith used lip balm on ball against england

बॉल टेंपरिंग के मामले में बुरे फंसे स्टिव स्मिथ, यह हरकत हुई कैमरे में कैद

Tue, 23 Jan 2018 10:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
australian captain Steve Smith used lip balm on ball against england
Steve Smith

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी हार का बदला इंग्लैंड ने ले लिया है। पांच मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लिश टीम ने कंगारुओं को 3-0 से पछाड़कर अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इसी बीच ऑस्ट्रेलियन टीम के कप्तान स्टिव स्मिथ गेंद से छेड़छाड़ करने के एक मामले में बुरे फंस गए हैं। दरअसल मैच के दौरान स्मिथ गेंद पर लिप बाम लगाते हुए कैमरे में कैद हो गए।

विज्ञापन


यह घटना इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच के 34वें ओवर की है। मैच में इंग्लैंड 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन से ज्यादा का स्कोर कर चुका था। तभी गेंद ऑस्ट्रेलियन कैप्टन स्टिव स्मिथ के पास गई, जिसके बाद उन्होंने हाथ से उस पर लिप बाम रगड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद स्मिथ ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ थूक से गेंद को चमकाने का प्रयास कर रहा था और इसके लिए मैंने किसी बाहरी चीज की सहायता नहीं ली है।' अपने बचाव में बोलते हुए स्मिथ ने कहा मैच के दौरान मैंने होंठों पर लिप बाम का इस्तेमाल ही नहीं किया था तो इसमें यह बात कहां से आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दोनों टीमों के बीच हाल ही में खेली गई एशेज सीरीज में भी इस तरह का मामला सामने आया था। मेलबर्न टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर नाखून से गेंद को खरोचने का आरोप लगा था। ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्‍लेटर और शेन वॉर्न ने एंडरसन की हरकत पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि वह गेंद से अतिरिक्त मदद लेने के लिए ऐसा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed