फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian Captain Pat Cummins dismiss report of rift in the Australian team after first test against India

IND vs AUS: क्या ऑस्ट्रेलियाई टीम में पड़ चुकी है दरार? कप्तान पैट कमिंस ने इन चर्चाओं के बीच दिया बयान

Mon, 25 Nov 2024 06:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Nov 2024 06:58 PM IST
सार

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खराब बल्लेबाजी के बावजूद कमिंस ने बल्लेबाजों का बचाव किया। इसके अलावा उन्होंने ड्रेसिंग रूम में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच दरार की खबरों का खंडन किया।

विज्ञापन
Australian Captain Pat Cummins dismiss report of rift in the Australian team after first test against India
नाथन लियोन और पैट कमिंस - फोटो : twitter

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। भारतीय टीम ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिाई टीम में पिछले कुछ समय से दरार की खबरें आ रही हैं और अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। कमिंस का कहना है कि टीम पूरी तरह से एकजुट है।
विज्ञापन


भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खराब बल्लेबाजी के बावजूद कमिंस ने बल्लेबाजों का बचाव किया। इसके अलावा उन्होंने ड्रेसिंग रूम में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच दरार की खबरों का खंडन किया। दरअसल, इस मामले की शुरुआत तब हुई जब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने इसे लेकर बयान दिया। उन्होंने दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम की खराब शुरुआत पर तीखी टिप्पणी की थी। हेजलवुड ने अगले दिन की योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा था, आपको यह सवाल बल्लेबाजों से पूछना चाहिए। मैं अब आराम करने की कोशिश करूंगा और अब मेरा पूरा ध्यान अगले टेस्ट मैच पर होगा।
विज्ञापन


मैच के बाद कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम में दरार के बारे में पूछा गया, इस पर कमिंस ने कहा, मुझे नहीं पता कि हेजलवुड ने क्या कहा, लेकिन नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। कई बार ऐसा हुआ है जब बल्लेबाजों ने हम गेंदबाजों को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है और हमने भी वैसा ही किया है। यह वास्तव में एकजुट इकाई है। मैंने जितनी भी टीमों के लिए खेला है यह उनमें से सबसे ज्यादा एकजुट इकाई है। हम एक साथ क्रिकेट खेलने का लुत्फ उठाते हैं। हमने पिछले कुछ वर्षों में काफी उतार-चढाव देखे हैं। हमारी टीम के मुख्य खिलाड़ी वहीं है, ऐसे में कोई समस्या नहीं है। हर कोई एक-दूसरे के साथ सहज है। सबकुछ ठीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिंस ने माना कि भारत ने हर विभाग में उनकी टीम से बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने वादा किया कि टीम एडीलेड टेस्ट में दमदार वापसी करेगी। इससे पहले कमेंट्री के दौरान पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच दरार को लेकर बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed