फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian captain Alyssa Healy is confident to overcome the challenges during Women's ODI World Cup

Women's World Cup: एलिसा हीली को हर चुनौती से पार पाने का भरोसा, विश्व कप में खेलने के लिए हैं उत्साहित

Sat, 06 Sep 2025 01:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Sep 2025 01:05 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें चोट के कारण लंबे समय से बाहर रहने के बाद बाएं हाथ की स्पिनर सोफी मोलिनक्स की वापसी हुई है। सोफी और जॉर्जिया वेयरहम की स्पिन जोड़ी भारतीय उपमहाद्वीप में ऑस्ट्रेलिया की संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण होगी।

विज्ञापन
Australian captain Alyssa Healy is confident to overcome the challenges during Women's ODI World Cup
एलिसा हीली - फोटो : ANI

विस्तार

कप्तान एलिसा हीली की अगुआई में ऑस्ट्रेलियाई टीम महिला विश्व कप में खिताब का बचाव करने उतरेगी। इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका में होना है और हीली का कहना है कि उन्हें भरोसा है टीम हर चुनौती से पार पाने में सफल रहेगी। ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे विश्व कप में सात बार का चैंपियन है और वह 30 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने के लिए उतरेगा।
विज्ञापन

हीली ने कहा, मैं निश्चित रूप से इस टूर्नामेंट में खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं, लेकिन क्रिकेट की परिस्थितियां हमारे ग्रुप के लिए एक अलग चुनौती पेश करती हैं, जिसके लिए मुझे लगता है कि हम वास्तव में अच्छी स्थिति में हैं। हमारे पास हर विभाग में इतनी गहराई है कि हमारे सामने जो भी परिस्थितियां आएंगी, हम उनका सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसलिए मैं टूर्नामेंट में अपनी टीम की अगुआई करने को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम की थी घोषित 
ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें चोट के कारण लंबे समय से बाहर रहने के बाद बाएं हाथ की स्पिनर सोफी मोलिनक्स की वापसी हुई है। सोफी और जॉर्जिया वेयरहम की स्पिन जोड़ी भारतीय उपमहाद्वीप में ऑस्ट्रेलिया की संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण होगी। हीली ने कहा, भारत क्रिकेट खेलने के लिए बहुत अच्छी जगह है। वहां की संस्कृति बहुत अलग है, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से भारत अपनी क्रिकेट से प्यार करता है और जिस तरह से इसे आत्मसात करते है उसे देखते हुए यह एक क्रिकेटर के लिए क्रिकेट खेलने के लिए खास जगह बन जाती है।
विज्ञापन

हीली ने कहा, मुझे नहीं लगता कि किसी ने पिछले कुछ समय से लगातार दो विश्व कप जीते हैं और ऐसे कई मुकाम हैं जिन्हें हम हासिल करना चाहेंगे। विश्व कप जीतना खास है, ये हमारे खेल का चरम है। इसलिए, हम जानते हैं कि हमें वहां जाकर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed