फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian Allrounder Glenn Maxwell to miss pakistan tour doubtful for IPL starting matches

Glenn Maxwell Wedding: ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ पाकिस्तान नहीं जाएंगे ग्लेन मैक्सवेल, आईपीएल के शुरुआती मैच खेलने पर भी संदेह

Wed, 16 Feb 2022 11:02 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 11:02 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल शादी करने जा रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने पाकिस्तान का दौरा न करने का फैसला किया है। वह आईपीएल के शुरुआती मैचों में भी आरसीबी की टीम से बाहर रह सकते हैं। 

विज्ञापन
Australian Allrounder Glenn Maxwell to miss pakistan tour doubtful for IPL starting matches
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : twitter@cricketcomau

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने बताया है कि पाकिस्तान के दौरे में वह टीम के साथ नहीं होंगे। मैक्सवेल अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में वो आईपीएल के शुरुआती मैचों से भी बाहर हो सकते हैं। आईपीएल में मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, पैट कमिंस, मार्कस स्टोइनिस, जोश हेजलवुड, मैथ्यू वेड और डेनियल सम्स भी आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। ये सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं और आईपीएल के शुरुआती मैचों में शामिल होने की बजाय सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ पाकिस्तान के दौरे पर होंगे। 
विज्ञापन


मैकेसवेल ने फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत में बताया कि जब उन्होंने अपनी शादी की तारीखें तय की थी उस समय दो हफ्ते का समय था। वे इस बात से काफी खुश थे कि उन्हें कोई मैच नहीं छोड़ना पड़ेगा, लेकिन अब उन्हें पाकिस्तान का अहम दौरा छोड़ना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

Australian Allrounder Glenn Maxwell to miss pakistan tour doubtful for IPL starting matches
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का कार्ड तमिल में छपा है - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान में तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी-20 खेलेगा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान में तीन वनडे, तीन टेस्ट और एक टी-20 मैच खेलेगी। पहले टेस्ट मैच की शुरुआत रावलपिंडी में चार मार्च से होगी और पांच अप्रैल को होने वाले टी-20 मैच के साथ यह दौरा खत्म होगा। वहीं आईपीएल 2022 की शुरुआत मार्च के आखिरी सप्ताह में होगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले ही इसकी पुष्टि कर चुके हैं। 

भारतीय मूल की विनी रमन से शादी कर रहे हैं मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल भारतीय मूल की विनी रमन के साथ शादी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी शादी का कार्ड भी भारतीय अंदाज में छपवाया है। इस कार्ड में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की फोटो छपी हुई है। वहीं पूरा कार्ड तमिल भाषा में छपा है। उनके कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि मैक्सवेल की शादी भी भारतीय अंदाज में हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed